search

ASI संदीप लाठर के लिए पुलिसकर्मियों ने दिखाया बड़ा दिल, परिवार को सौंपे एक करोड़ रुपये

cy520520 2026-1-8 09:26:52 views 638
  

संदीप लाठर फाइल फोटो (जागरण)



जागरण संवाददाता, रोहतक। पुलिस के एएसआइ संदीप लाठर सुसाइड केस में पीड़ित परिवार के लिए पुलिस कर्मियों ने खूब दरियादिली दिखाई है। तत्कालीन डीजीपी ओपी सिंह की अपील के बाद पुलिस कर्मियों की ओर से एक करोड़ रुपये जुटाए गए। ये राशि संदीप के परिवार को सौंप दी गई है।  

एएसआइ लाठर ने 14 अक्टूबर को लाढ़ौत गांव में सुसाइड कर लिया था। आत्महत्या से पहले लाठर ने दिवंगत आइपीएस वाई पूरन कुमार पर जातिगत और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इस मामले में रोहतक में पुलिस ने एक केस भी दर्ज किया है, जिसकी जांच जारी है। सूत्रों ने बताया कि संदीप के परिवार को कुल मिलाकर लगभग एक करोड़ रुपये मिले हैं। हाल ही में 54 लाख रुपये के चेक परिवार को सौंपे गए, जबकि बची राशि सीधे पारिवारिक सदस्यों के खातों में जमा की गई या अलग-अलग मौकों पर दी गई।

दरअसल, लाठर के सुसाइड के बाद हरियाणा पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों से आर्थिक सहायता देने की अपील की थी। इसको लेकर अक्टूबर में विभाग की ओर से एक आधिकारिक लेटर भी जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि,

रोहतक एसपी कार्यालय के साइबर सेल में तैनात लाठर एक ईमानदार अधिकारी थे और उनके परिवार मां, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा को सहायता की आवश्यकता है क्योंकि दो बच्चे नाबालिग हैं। सरकार ने लाठर की विधवा पत्नी को एमडीयू के कैंपस स्कूल में स्नातकोत्तर शिक्षक की नौकरी की पेशकश की है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162278