search

क्या 15 जनवरी को बंद रहेगा शेयर बाजार? चेक करें चुनाव के चलते छुट्टी के दिन NSE और BSE पर ट्रेडिंग होगी या नहीं

cy520520 2026-1-8 10:56:36 views 1012
  



नई दिल्ली। 15 जनवरी को शेयर बाजार में छुट्टी को लेकर असमंजस बना हुआ है। दरअसल, यह स्थिति 7 जनवरी को उस वक्त पैदा हुई जब महाराष्ट्र सरकार ने स्थानीय निकाय चुनावों को आसान बनाने के लिए 15 जनवरी, 2026 को पब्लिक हॉलिडे घोषित किया है। यह छुट्टी बृहन्मुंबई नगर निगम के तहत मुंबई शहर और मुंबई उपनगरीय जिलों सहित 29 नगर निगमों पर लागू होगी।

यह आदेश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत जारी किया गया है। BMC और राज्य की 28 अन्य नगर पालिकाओं के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और नतीजे अगले दिन घोषित किए जाएंगे।
क्या 15 जनवरी को बंद रहेगा शेयर बाजार?

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के चलते क्या शेयर बाजार और बैंकिंग ऑपरेशंस बंद रहेंगे, इस बात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अभी तक, भारतीय रिज़र्व बैंक ने 15 जनवरी, 2026 को बैंकों की छुट्टियों के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है।

आमतौर पर, RBI द्वारा मैनेज किए जाने वाले मार्केट, जिसमें सरकारी बॉन्ड और फॉरेन एक्सचेंज मार्केट शामिल हैं, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टियों पर बंद रहते हैं। वहीं, स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE ने भी 15 जनवरी को मार्केट बंद रहने की कोई घोषणा नहीं की है। 15 जनवरी को सेंसेक्स की वीकली F&O एक्सपायरी भी है। एक्सचेंजों की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई ऑफिशियल सर्कुलर जारी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें- बैंक नोट, पासपोर्ट और स्टांप पेपर से जुड़ी बड़ी खबर, CWBN लाइन का प्रस्ताव मंजूर, समझें इससे क्या फायदा?

छुट्टियों के कैलेंडर में, 15 जनवरी 2026 को स्टॉक मार्केट की छुट्टी के तौर पर नहीं बताया गया है। इसी तरह, MCX पर भी 15 जनवरी को ट्रेडिंग हॉलिडे नहीं है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163254