search

उत्तर प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्र में होंगे उप चुनाव, दो सीट सपा और एक भाजपा के पास

cy520520 2026-1-8 18:56:53 views 901
  

राज्य में एक और उपचुनाव कराया जा सकता है



डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस वर्ष पंचायत चुनाव से पहले विधानसभा के उपचुनाव हो सकते हैं। सोनभद्र के दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से सदस्य समाजवादी पार्टी के विजय सिंह गोंड का गुरुवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया। इससे पहले बीते हफ्ते में बरेली के फरीदपुर से भाजपा के विधायक श्याम बिहारी लाल और एक महीने पहले मऊ के घोसी से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया था।

उत्तर प्रदेश में करीब एक वर्ष बाद विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं और वहां पर सत्तारुढ भारतीय जनता पार्टी समेत सभी प्रमुख दल अभी से सियासी नब्ज टटोलने में लग गए हैं। इस चुनाव में उतरने से पहले राज्य में एक और उपचुनाव कराया जा सकता है।

एक वर्ष बाद विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले पंचायत चुनाव भी प्रस्तावित हैं। इनसे पहले तीन सीट पर विधानसभा उप चुनाव हो जाएंगे। विधानसभा उपचुनाव की संभावना तीन विधायकों के निधन के कारण बन रही है।

सोनभद्र की दुद्धी सीट से विधायक विजय सिंह गोंड का गुरुवार को निधन गया। विजय सिंह समाजवादी पार्टी के टिकट से विधायक थे। इससे पहले बरेली जिले की फरीदपुर सीट से भाजपा के विधायक श्याम बिहारी और मऊ की घोसी सीट से विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया था। नियम के अनुसार रिक्त सीटों पर छह महीने में उपचुनाव कराना अनिवार्य है। दुद्धी व घोसी पर पहले उपचुनाव हो सकते हैं। यहां पांच वर्ष में दूसरी बार उपचुनाव कराया जाएगा।

उपचुनाव में तीनों सीटों पर सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व समाजवादी पार्टी (एसपी) के बीच ही मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। दुद्धी से विजय सिंह गोंड आठ बार के विधायक थे। विजय सिंह ने 1980 में पहली बार चुनाव में जीत हासिल की थी और तब से 2002 तक सात बार चुनाव जीते। 2007 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद 2022 तक लगातार चार चुनावों में हारे। 2024 में दुद्धी सीट से भाजपा विधायक रामदुलार गौड के अयोग्य घोषित होने के बाद यहां पर उपचुनाव कराया गया। इसमें विजय सिंह ने सपा के टिकट से जीत हासिल की और आठवीं बार विधायक बने। वर्तमान कार्यकाल में इस सीट पर दूसरी बार उपचुनाव कराया जाना है।

इस वर्ष के पहले ही हफ्ते में बरेली की फरीदपुर सीट से भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह दूसरी बार विधायक बने थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में श्याम बिहार लाल को कड़े मुकाबले में जीत हासिल हुई थी। वह महज 2,921 वोटों से चुनाव जीते थे।

मऊ जिले की घोसी सीट समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह के निधन की वजह से खाली है। उनका निधन बीते 20 नवंबर को हो गया था। विधानसभा चुनाव 2022 में दारा सिंह चौहान ने सपा के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में वह भाजपा में आ गए और इस वजह से यह सीट खाली हो गई।

2023 में घोसी सीट पर उपचुनाव में सपा के टिकट पर मैदान में उतरे सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से हराकर सभी को चौंकाया। सुधाकर सिंह चौथी बार विधायक चुने गए थे। सपा ने सुधाकर के निधन के बाद उनके बेटे सुजीत सिंह को यहां से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163847