search

मधेपुरा : छह वर्ष पूर्व सनमोल व निभा ने किया था प्रेम विवाह, फंदे से लटका मिला शव

deltin33 2026-1-8 23:56:15 views 916
  

निभा कुमारी की मौत हो गई है।  



संवाद सूत्र, ग्वालपाड़ा (मधेपुरा)। ग्वालपाड़ा प्रखंड की सुखासन पंचायत के बभनगामा वार्ड संख्या चार गुरुवार को एक विवाहिता फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान सनमोल यादव की पत्नी निभा कुमारी (24) के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने पति पर गला घोंटकर हत्या करने के बाद आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से पति व ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची अरार थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया है।

मृतका के पिता दूबर यादव ने बताया कि उनके दामाद सनमोल कुमार ने गला घोंट कर हत्या की है। निभा ओर सनमोल का घर आसापास ही है। प्रेम प्रसंग में ही 2020 में दोनों ने घर से भागकर शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही दहेज को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। शादी के बाद सनमोल अक्सर मेरी पुत्री निभा को अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता रहता था।

इस बात को लेकर एक बार अरार थाना को सूचना दी गई तो पुलिस के द्वारा सनमोल यादव को पड़रकर थाना ले जाकर समझाया बुझाया भी गया था। बाबजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। छह माह पूर्व निभा ने प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने सनमोल यादव को हिरासत में लिया। बाद में सुलह समझौते के बाद फिर दोनों साथ रहने लगा। निभा को सनमोल से दो पुत्र भी हुआ।

सनमोल पंजाब में मजदूरी करता था। वह दो दिन पूर्व ही गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आया था। घर आते ही फिर से पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। मृतका के पिता दूभर यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह पांच बजे सनमोल ने दुपट्टे से गला घोंटकर निभा की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।


शव को पोस्टमार्टम करा कर स्वजन को सौंप दिया गया है। स्वजन द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


-

ज्ञानेन्द्र अमरेन्द्र, अरार थानाध्यक्ष
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476810