search

सीएम धामी की उत्तराखंड वासियों को सौगात, 5.26 करोड़ के विकास कार्यों को दी मंजूरी

deltin33 2026-1-9 07:56:25 views 566
  

मुख्यमंत्री ने की विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5.26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत



राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आंतरिक सड़कों, भवन निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए कुल 5.26 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।  

मुख्यमंत्री धामी ने लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के गोरखा नगर में अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए 2.84 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। इसकी प्रथम किश्त के रूप में 40 प्रतिशत यानी 1.14 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। उन्होंने पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विण में रामेश्वर मंदिर (शिव धाम) से बीतड़ी पुल तक सीसी मार्ग एवं दीवार निर्माण को 97.25 लाख रुपये की मंजूरी दी।

इसमें प्रथम किश्त के रूप में 60 प्रतिशत यानी 58.35 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। उन्होंने अल्मोड़ा की सल्ट विधानसभा क्षेत्र में तहसील स्यालदे एवं सल्ट में 101 फीट के तिरंगे की स्थापना के लिए 89.09 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की।

प्रथम किश्त के रूप में 53.45 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। उन्होंने बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाजपुर में आंतरिक मार्गों के 700 मीटर सीसी मार्ग निर्माण के लिए 55.57 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसकी प्रथम किश्त के रूप में 33.34 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं का काम समयबद्ध तरीके से किया जाए और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोई कमी न हो।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के हर जिले में बनेंगे 2 टूरिज्म विलेज, विकसित किया जाएगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476085