search

Uttarakhand Weather Today: न्यूनतम पारे में आई गिरावट, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; कोहरे को लेकर जारी किया यलो अलर्ट

deltin33 2026-1-10 06:25:59 views 907
  

Uttarakhand Ka Mausam सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है। साथ ही पाले और कोहरे का प्रकोप भी जारी है। वहीं, न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह-शाम कड़ाके की ठंड बेहाल कर रही है।

हालांकि, दिन में चटख धूप खिलने से कुछ राहत है। फिलहाल प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रहने का अनुमान है। वर्षा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को सुबह हल्की धुंध व कोहरा छाया रहा। हालांकि, इसके बाद धूप खिल गई और दिनभर धूप ने कड़ाके की ठंड से राहत दी।

शाम को सर्द हवाओं ने दुश्वारी बढ़ा दी है और तेजी से गिरते तापमान के बीच कंपकंपी बनी रही। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

यहां रात को पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया, जो कि पिछले वर्ष के सबसे कम न्यूनतम तापमान से भी नीचे पहुंच गया है।

हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के साथ ही नैनीताल, चंपावत, पौड़ी व देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घने को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रमुख शहरों का तापमान

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 22.8, 4.6
  • ऊधमसिंह नगर, 19.4, 2.5
  • मुक्तेश्वर, 14.5, 1.0
  • नई टिहरी, 14.6, 0.2


यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: सुबह हल्की धूप निकलने के बाद छाया कोहरा, दिनभर शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476702