search

भारत सरकार ने दानिश आजाद अंसारी को भेजा सऊदी अरब, हज यात्रियों के लिए लेंगे बड़े फैसले

Chikheang 2026-1-10 16:56:54 views 1239
  



जागरण संवाददाता, बलिया। हज के लिए सऊदी अरब में यात्रियों की विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य भारत सरकार अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल बनाया है जो कि सऊदी अरब जाकर हज यात्रा के दौरान हाजियों के विभिन्न व्यवस्थाओं से संबंधित आवश्यक निर्णय लेगी।

भारत सरकार द्वारा बनाए गए इस प्रतिनिधिमंडल का चेयरपर्सन राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी को बनाया गया है। 10 जनवरी को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली से सऊदी अरब के लिए रवाना हुए। उनके साथ प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली राज्य हज समिति के कार्यपालक अधिकारी, बिहार हज समिति के कार्यपालक अधिकारी तथा हज कमेटी आफ इंडिया के उप कार्यपालक अधिकारी भी सऊदी अरब के लिए रवाना हुए।

यह प्रतिनिधिमंडल एक सप्ताह तक सऊदी अरब में रहकर हज यात्रियों के विभिन्न व्यवस्थाओं का बेहतर चयन सुनिश्चित करेगा ताकि हज यात्रियों को हज के दौरान अच्छी सहूलियत मिल सके और पूरा हज सुविधाजनक रूप से पूर्ण हो सके।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167785