deltin33 • 2026-1-10 23:56:46 • views 1262
संवाद सूत्र, अथमलगोला। बख्तियारपुर –मोकामा फोरलेन पर शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घने कोहरे के कारण आपस में तीन गाड़ियां टकरा गई।
कोहरे की वजह से सड़क किनारे खड़े कंटेनर में एक स्कॉर्पियों ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, हादसे में कुछ के घायल होने की खबर है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोहरा इतना घना था कि सड़क पर खड़ा कंटेनर समय रहते दिखाई नहीं दिया। इसी कारण अन्य गाड़ियां सीधे कंटेनर के पिछले हिस्से से जा टकराई। इसके बाद पीछे से आ रही अन्य गाड़ियां भी नियंत्रण खो बैठीं और एक-दूसरे से टकरा गईं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू जारी है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ। |
|