LHC0088 • 2025-10-8 03:06:51 • views 1264
Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 10 अक्टूबर को करवा चौथ है। यह दिन बेहद खास होता है। इस शुभ अवसर पर विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए करवा माता के निमित्त निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत का आरंभ सूर्योदय से पहले सरगी खाकर होता है। वहीं, संध्याकाल में चंद्र देव को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है। इस व्रत को करने से व्रती की हर मनोकामना पूरी होती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ज्योतिषियों की मानें तो सोमवार 08 अक्टूबर को चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए, इन राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-
चंद्र राशि परिवर्तन
ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव राशि 08 अक्टूबर को देर रात 01 बजकर 28 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव 10 अक्टूबर को मध्य रात्रि तक रहेंगे। इसके बाद चंद्र देव अपनी चाल बदलेंगे।
मिथुन राशि
चंद्र देव के मेष राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों को कारोबार में लाभ मिल सकता है। आपका परिवार खुशहाल होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। इसके साथ ही धन की बचत करने में आप सफल होंगे। व्यय भी अधिक होगा।
ऐसा भी हो सकता है कि भौतिक सुखों पर आप धन व्यय कर सकते हैं। आप किसी के माध्यम से धन कमाने में सफल होंगे। किसी विशेष विषय में रूचि बढ़ेगी। सोमवार और शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से शुभ कामों में सफलता मिलेगी।
मीन राशि
चंद्र देव के मेष राशि में गोचर करने से आपके मन में चंचलता का भाव आ सकता है। आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। किसी दूर स्थान पर आप जा सकते हैं। परिवारजनों के साथ आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।
ज्वेलरी की खरीदारी कर सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। राजकीय मामलों में किसी बड़े का आपको सहयोग मिलेगा। आपको घर में किसी चीज का अभाव नहीं होगा। आप अपने कारोबार को नया रूप देने में सफल होंगे। इससे बंद पड़ा कारोबार दौड़ने लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की किस्मत संवर सकती है।
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025 Daan: करवा चौथ पर राशि के हिसाब से करें इन चीजों का दान, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है। |
|