search

दिल्ली-NCR में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार, 400 के पार पहुंचा AQI; मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी

deltin33 9 hour(s) ago views 896
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्लीवासियों को प्रदूषित हवा और कड़ाके की ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही। हवा की रफ्तार कम होने से शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई \“बहुत खराब\“ श्रेणी में यानी 300 से ऊपर दर्ज किया गया। दो इलाकों का एक्यूआई 400 से ऊपर यानी \“गंभीर\“ श्रेणी में रहा।

रविवार सुबह का हाल भी कुछ अच्छा नहीं रहा जहां कई इलाकों में AQI बहुत खराब श्रेणी में रहा।
हवा में पौने तीन गुणा ज्यादा प्रदूषक मौजूद

शनिवार शाम पांच बजे दिल्ली की हवा में पीएम 10 का औसत स्तर 275 और पीएम 2.5 का औसत स्तर 155 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। यानी दिल्ली एनसीआर की हवा में मानकों से लगभग पौने तीन गुना ज्यादा प्रदूषक कण मौजूद हैं।

  

दिल्ली की हवा में मौजूद प्रदूषण में अभी पूरी तरह से सुधार होने की संभावना नहीं है। दरअसल अभी दिल्ली में हवा की रफ्तार आमतौर पर दस किमी से कम ही रह रही है। इसके चलते प्रदूषक कणों का विसर्जन भी धीमा हो रहा है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता का स्तर बहुत खराब श्रेणी में ही रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की हवा अब भी \“बहुत खराब\“, फिलहाल सुधार के आसार नहीं; कई इलाकों का AQI 400 के पार
शनिवार को सीजन की सबसे सर्द सुबह

लगातार बढ़ रही ठंड के बीच अब शनिवार की सुबह इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही। मध्यम से घने कोहरे ने भी परेशान किया, जिसकी वजह से आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर बड़े स्तर पर प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट को देखते हुए दो दिनों का यलो अलर्ट जारी किया है।

  

इस बीच सर्द हवाओं ने भी दिल्लीवासियों की परीक्षा ली, शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। इस बार सर्दी के मौसम का यह अभी तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। रविवार सुबह भी राजधानी के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा भी छाया रहा।
IGI पर दृश्यता कम, अभी बनी रहेगी ठंड

शनिवार को आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह घने कोहरे के चलते दृश्यता का स्तर 50 मीटर तक पहुंच गया। हांलाकि समय के साथ कोहरा थोड़ा कम हुआ और दृश्यता का स्तर सुधरकर 100 मीटर तक पहुंच गया। इस दौरान हवा की गति भी पांच से सात किमी तक रही। इसके चलते घना कोहरा छाया रहा। दिन के ज्यादातर समय में अच्छी धूप होने के चलते अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है।


#WATCH | Delhi: Thin layer of smog engulfs the national capital.

Drone visuals from Sarai Kale Khan. pic.twitter.com/HMWvoxf948 — ANI (@ANI) January 11, 2026


मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को अधिकतम तापमान 16 से 18 और न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बर्फीली हवाओं के चलते गलन भरी ठंड का एहसास बना रहेगा। हवा की गति पांच से 15 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा रहने की संभावना है।
दिल्ली-NCR इलाकों का AQI स्तर

    इलाका AQI श्रेणी
   
   
   नेहरू नगर
   284
   Very Poor
   
   
   पटपड़गंज
   258
   Very Poor
   
   
   ओखला फेज-2
   241
   Poor
   
   
   आनंद विहार
   239
   Poor
   
   
   पूसा-2
   230
   Poor
   
   
   जहांगीरपुरी
   225
   Poor
   
   
   वसुंधरा
   219
   Poor
   
   
   सेक्टर-116, नोएडा
   207
   Poor
   
   
   संजय नगर, गाजियाबाद
   192
   Moderate
   
   
   तेरी ग्राम, गुरुग्राम
   190
   Moderate
   
यह भी पढ़ें- दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी सुबह, तापमान 4.2 डिग्री तक गिरा; यलो अलर्ट के बीच IGI पर दृश्यता 50 मीटर दर्ज
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
459946

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com