search

दरभंगा में डांसर महिला से पति और बहनोई ने गलत कामकर घर से निकाला

Chikheang 2026-1-11 16:26:28 views 1140
  

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



जागरण संवाददाता, दरभंगा । दरभंगा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक महिला को उसकी पहचान और पेशे की सजा अपने ही घर में भुगतनी पड़ी। डांसर महिला से मारपीट की गई और अंततः उसे घर से निकाल दिया। जिस घर को महिला ने अपना सुरक्षित ठिकाना समझा था, वहीं उसे अपमान और बेबसी का सामना करना पड़ा।
पति और उसके बहनोई पर दुष्कर्म का आरोप

स्थानीय महिला थाने में एक महिला ने अपने पति और उसके बहनोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि पहले उससे दुष्कर्म किया गया, फिर शादी का झांसा देकर घर में रखा गया और बाद में पति के बहनोई ने भी उससे मुंह काला किया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया।
सीतामढ़ी जिले के की रहने वाली पीड़िता डांसर महिला

सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता डांसर का काम करती है। वह अपने पहले पति को छोड़कर तीन बच्चों का भरण-पोषण डांस से करती थी। कहा है कि 25 जून 2025 को वह कमतौल थाना क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आई थी। इसी दौरान कमतौल थाना क्षेत्र के रहने वाले सचिन राम ने दुष्कर्म किया।

फिर सचिन ने उससे शादी कर घर में रखने की बात कही। अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए महिला ने सचिन से शादी कर ली और उसके घर रहने लगी। उसके घर रहने के दौरान उसके बड़े बहनोई ने भी पति की सहमति से जबरन दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसे घर से निकाल दिया गया। महिला थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला काफी गंभीर है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168386