search

मानसा के किसान के घर आग से ट्रैक्टर-कंबाइन सहित लाखों का सामान राख, सरकार से आर्थिक मदद की मांग

cy520520 2026-1-11 16:56:46 views 1168
  

किसान की जली हुई कंबाइन व सामान।  



जागरण संवाददाता, मानसा। मानसा के जिले के गांव भम्मे खुर्द में किसान अर्शदीप सिंह पुत्र सिंदर सिंह के घर शनिवार रात करीब 2 बजे अचानक आग लगने से लाखों की खेती की मशीन और सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से घर में खड़ा जोनडियर ट्रैक्टर जलकर राख हो गया, घर में खड़ी कंबाइन हार्वेस्टर भी बुरी तरह डैमेज हो गई, घर में लाकर रखे गए कंबाइन हार्वेस्टर के नए टायर भी जलकर राख हो गए।

इसके अलावा जानवरों के लिए बनाए गए स्टोर में रखा भूसा भी आग में जलकर राख होने के अलावा बरामदे और शेड को काफी नुकसान हुआ। पीड़ित किसान ने बताया कि घर में रखा दूसरा सामान भी जल गया। आग का पता चलते ही आसपास के लोगों को बताया गया और लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन आग लगने का कारण पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें- फिरोजपुर की रमनदीप कौर आर्मी डे परेड के लिए चयनित, पहली बार जयपुर में हो रहा आयोजन
लोन पर लिए थे औजार

किसान अर्शदीप सिंह ने बताया कि उसने खेती के औजार लोन पर लिए थे, जिनसे वह दूसरे किसानों के खेतों में काम करता था और बैंक की किस्त चुकाता था। आग लगने से उसका बहुत बड़ा नुकसान हुआ है और उसने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही झुनीर थाना के एएसआई अवतार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- फिरोजपुर: इंस्टाग्राम पर अपलोड किया आपत्तिजनक वीडियो, पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

मौके पर पहुंचे आप के हल्का मीडिया कोआर्डिनेटर गुरमेल सिंह भंम्मा ने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट जल्द से जल्द बनाकर सरकार को भेजी जाएगी और किसान को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने किसान अर्शदीप सिंह को सरकार की तरफ से मदद का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें- मथुरा में बैंक कर्मी बन व्यापारी से 673000 की ठगी, whatsapp खुलवाकर ऐसे लगाया लाखों का चूना
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163847