search

महाकाल के दर पर पहुंचे सितारे : शिल्पा-शमिता शेट्टी ने देखी शयन आरती, आशीष विद्यार्थी ने भी लिया बाबा का आशीर्वाद

deltin33 2026-1-11 19:26:54 views 1171
  

महाकाल मंदिर परिसर में शिल्पा व शमिता शेट्टी एवं अभिनेता आशीष विद्यार्थी। (सौजन्य - मंदिर प्रबंधन)



डिजिटल डेस्क, इंदौर। पावन नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार और रविवार को श्रद्धा और भक्ति का विशेष संगम देखने को मिला, जब फिल्म जगत के तीन नामी सितारों ने भगवान महाकाल के दर्शन कर शीश नवाया।

शनिवार को मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ शयन आरती के दर्शन के लिए महाकाल मंदिर पहुंचीं। दोनों बहनों ने नंदी मंडपम से पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान महाकाल की शयन आरती के दर्शन किए और विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
बाबा का बुलावा आया, तभी हुए दर्शन

महाकाल दर्शन के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल के दर्शन किसी की व्यक्तिगत इच्छा से नहीं होते, बल्कि बाबा के बुलावे से ही भक्त उनके दरबार तक पहुंचता है।

शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उन्हें भीतर से ऐसा आभास हुआ मानो बाबा महाकाल ने स्वयं बुलाया हो, और इसी अनुभूति के चलते वे तुरंत उज्जैन चली आईं। उन्होंने शयन आरती के दर्शन को अपने जीवन का अद्भुत और दिव्य अनुभव बताते हुए कहा कि उस क्षण की ऊर्जा को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।

अभिनेत्री ने यह भी कहा कि महाकाल मंदिर का आध्यात्मिक वातावरण अत्यंत शांति और सकारात्मकता से भरा हुआ है और वे भविष्य में फिर से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आना चाहेंगी।

यह भी पढ़ें- MP के आगर-मालवा में नर्सरी की आड़ में चल रही नशे की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 10 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त
आशीष विद्यार्थी ने भी किए दर्शन

वहीं रविवार को अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने भी महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने कोटितीर्थ कुंड के समीप स्थित श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर में पंचामृत अभिषेक पूजन किया। आशीष विद्यार्थी ने महाकाल दर्शन को भगवान की विशेष कृपा बताया और मंदिर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

बता दें कि अभिनेता आशीष विद्यार्थी यहां ठहाका महोत्सव में शामिल होने पहुंचे हैं, जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477124