search

गुरुग्राम में सड़क हादसों का कहर, हर साल 150 से ज्यादा राहगीर गंवा रहे जान

deltin33 2026-1-12 00:56:04 views 1257
  

सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। पचगांव चौक के पास शनिवार रात पैदल सड़क पार करने के दौरान कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई। गुरुग्राम में राहगीर के साथ हुआ हादसा इस साल का यह दूसरा हादसा है। इससे कुछ दिन पहले ही फरुखनगर में पैदल जा रहे एक व्यक्ति को पीछे से आई पिकअप ने रौंद दिया था। हादसे में उसकी भी मौत हो गई थी। हर साल गुरुग्राम में डेढ़ सौ से ज्यादा राहगीर अपनी जान गवां रहे हैं।

हर साल गुरुगाम जिले में सैकड़ों इसी तरह के हादसे हो रहे हैं। कहीं वाहन चालकों की लापरवाही मिलती है तो कहीं पैदल सड़क पार कर गुजरने वालों में जल्दबाजी देखी जाती है। शहर में राहगीरों के साथ होने वाले हादसों में यह भी देखा गया है कि फुटपाथ की कमी के कारण लोग सड़क पर चलने को मजबूर होते हैं और पीछे से आने वाले वाहनों से कई बार उनकी टक्कर होती है। इससे उनकी जान भी चली जाती है।

वहीं शनिवार को पचगांव में हुए हादसे का कारण यहां पर फुटओवरब्रिज न होना है। यह दिल्ली जयपुर हाईवे का एक ब्लैक स्पॉट भी है। यहां पर फुटओवर ब्रिज न होने से बड़ी संख्या में लोग पैदल ही सड़क पार करते हैं और कई बार दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। यहां रहने वाले लोगों ने प्रशासन से फुटओवरब्रिज बनाने की मांग की है।
तीन वर्षों में राहगीरों के साथ हुए सड़क हादसे

    क्षेत्र घंटे
   
   
   नगर लोनी
   4:30
   
   
   बृज विहार
   3:20
   
   
   राजेंद्र नगर
   3:30
   
   
   तुलसी निकेतन
   3:45
   
   
   भोपुरा
   4:20
   
पिछले पांच सालों में सड़क हादसों में गई जान

    साल हादसे घायल मौत
   
   
   2021
   944
   845
   377
   
   
   2022
   1040
   886
   404
   
   
   2023
   1172
   874
   494
   
   
   2024
   1019
   750
   478
   
   
   2024
   1116
   750
   468
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477244