search

यूपी में 650 करोड़ की लागत से बन रहा एक और फोरलेन हाईवे, बिहार जाना अब और भी आसान

deltin33 2026-1-12 01:56:39 views 754
  



जागरण संवाददाता, बेल्थरारोड (बलिया)। देवरिया जनपद के नवलपुर से जिले के बेल्थरारोड तहसील के उभांव तक एनएच 727-बी को फोरलेन और उसके बाद सिकंदरपुर तक टू लेन पेव्ड शोल्डर बनाने का प्रस्ताव है।

लगभग 45 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण होने से कुशीनगर, देवरिया और बिहार के गोपालगंज और सिवान से भी बेहतर कनेक्टिविटी हो जाएगी। इससे व्यापार को भी गति मिलेगी।

भागलपुर में और करमौता-पंदह बाईपास भी बनाया जाएगा, जिसकी चौड़ाई करीब 45 मीटर होगी। वहीं तुर्तीपार सेतु को भी फोरलेन करने का प्रस्ताव है। यह सेतु दो लेन और चौड़ा हो जाएगा। पहले से मौजूद पुराने पुल की मरम्मत कर उसे भी ठीक किया जाएगा।

इस दिशा में कार्य आरंभ हो चुका है। भागलपुर के सामने स्थित पुराना सेतु जर्जर होने के कारण उस पर लंबे समय से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगी है।

इससे लोगों को कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है। व्यापारी तो परेशान होते ही हैं, स्कूल के बच्चाें को भी पुल के पास पहुंचने के बाद वाहन बदलने हाेते हैं। अब सड़क के फोरलेन होने के क्रम में इस सेतु का भी कायाकल्प होते देख लोग खुश हैं।
पुराने सेतु के बगल में नया सेतु, बनेंगे 40 पिलर

पुराने सेतु के बगल में बन रहे सेतु की लंबाई 1.8 किलोमीटर है। इसमें कुल 40 पिलर बनाए जाने हैं, जिसमें से 10 नदी में बन रहें हैं। नदी में पिलर की खोदाई और नींव डालने का कार्य शुरू हो चुका है।

एनएच 727बी के चौड़ीकरण के क्रम में उभांव और धानी ढाला पर आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) भी बनाया जाएगा। परियोजना को अमली जामा पहनाने में 650 करोड़ खर्च होंगे।

नेशनल हाईवे के बनने से नए चौराहों का विकास होगा। जिससे उसके आसपास के गांव के लोगों को रोजगार मिल सकेगा। उद्योग धंधे भी विकसित होंगे। तुर्तीपार सेतु के फोरलेन होने पर आवागमन सुगम हो जाएगा।


देवरिया जनपद के नवलपुर से बलिया के बेल्थरारोड के उभांव तक एनएच 727बी को फोरलेन करने के क्रम में तुर्तीपार सेतु के बगल में एक नए सेतु का निर्माण किया जा रहा है। कार्य तेजी से हो रहा है। कार्य पूर्ण करने की अवधि 30 माह है।
-आकाश पटेल, प्रोजेक्ट मैनेजर, आरएनसी इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, उत्तर प्रदेश।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477304