search

WPL 2026: Nandani Sharma ने रचा इतिहास, GG के खिलाफ किया वो कारनामा जो आजतक कोई नहीं कर सका

cy520520 2026-1-12 08:28:46 views 495
  
WPL: नंदिनी शर्मा ने रचा इतिहास



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की युवा गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने वो कर दिखाया जो इस लीग के इतिहास में आज तक कोई नहीं कर सका। गुजरात जायंट्स (GG) के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेलते हुए नंदिनी ने न केवल अपनी पहली हैट्रिक ली, बल्कि एक ही मैच में 5 विकेट लेने और हैट्रिक बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं।
WPL: नंदिनी शर्मा ने रचा इतिहास

चंडीगढ़ की 24 साल की तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा (Nandani Sharma WPL) ने रविवार यानी 11 जनवरी को गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया। मैच के 20वें ओवर में जब गुजरात की टीम एक विशाल स्कोर की ओर बढ़ रही थी, तब नंदिनी ने अपनी जादुई गेंदबाजी से मैच का रुख नक्शा बदल दिया। उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में कुल 4 विकेट झटके, जिसमें अंतिम तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की।

नंदिनी ने कनिका आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह ठाकुर को लगातार गेंदों पर आउट कर WPL इतिहास की चौथी और किसी भारतीय द्वारा ली गई दूसरी हैट्रिक अपने नाम की। उनसे पहले भारत की ओर से केवल दीप्ति शर्मा ही यह कारनामा कर पाई थीं। नंदिनी ने चार ओवर के स्पेल में 33 रन देकर पांच विकेट झटक लिए। उन्होंने इसी मैच में सोफी डिवाइन को भी आउट कर शतक बनाने से रोका था।
पर्पल कैप पर किया कब्जा

मैच की शुरुआत नंदिनी (Nandani Sharma Record) के लिए आसान नहीं थी। गुजरात की सोफी डिवाइन ने उनके पहले ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़कर दबाव बनाया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी गति और विविधताओं का शानदार इस्तेमाल किया और सबसे पहले खतरनाक दिख रही सोफी डिवाइन (95 रन) का विकेट लेकर दिल्ली को बड़ी राहत दिलाई।

इस शानदार प्रदर्शन के बाद नंदिनी शर्मा ने टूर्नामेंट में पर्पल कैप पर भी कब्जा कर लिया है। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स को इस रोमांचक मुकाबले में 4 रनों से करीबी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन नंदनी की इस उपलब्धि ने उन्हें रातों-रात भारतीय क्रिकेट का नया सितारा बना दिया है।  

नंदिनी दो मैचों में 7 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई हैं। उनके बाद अमेलिया कर और निकोला कैरी ने पांच-पांच विकेट लिए हैं।  
आखिरी ओवर में नंदिनी ने ऐसे रचा इतिहास

  • 19.2 - चंडीगढ़ की ही काश्वी गौतम को हेनरी के हाथों कैच आउट किया
  • 19.4 - कनिका आहूजा को ली से स्टंप आउट करवाया
  • 19.5 - राजेश्वरी गायकवाड़ को बोल्ड किया
  • 19.6 - रेणुका सिंह को बोल्ड किया


बता दें कि नंदिनी शर्मा का जन्म 20 सितंबर, 2001 को चंडीगढ़ में हुआ और वर्तमान में उनकी उम्र 24 वर्ष है। वह दाएं हाथ की मध्यम तेज गेंदबाज हैं, जिन्हें नई गेंद के साथ बेहतरीन बाउंस और मूवमेंट के लिए जाना जाता है।

नंदनी ने घरेलू क्रिकेट में चंडीगढ़ विमेंस टीम का प्रतिनिधित्व किया और नॉर्थ जोन के साथ-साथ इंडिया बी टीम के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया। साल 2025 में, उन्हें चंडीगढ़ की सीनियर टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।

उनकी गेंदबाजी ने NCA इमर्जिंग कैंप में सभी को इंप्रेस किया, जिसके बाद WPL ऑक्शन से पहले टीमों की नजर उन पर पड़ी। दिल्ली कैपिटल्स ने 2026 की नीलामी में उन्हें 20 लाख रुपये में साइन किया, जहां उन्होंने उनके भरोसे को अपने दूसरे मैच में ही जीत लिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना WPL डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में दो विकेट झटक कर अपनी काबिलियत साबित कर दी।

यह भी पढ़ें- DC W vs GG W Highlights: दिल्‍ली कैपिटल्‍स की लगातार दूसरी हार, रोमाचंक मुकाबले में गुजरात को मिली जीत
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163706