search

पटियाला के राजपुरा में तेज बारिश ने बढ़ाई किसानों की परेशानी, मंडियों में भीगी धान की फसल

deltin33 2025-10-8 03:36:33 views 1296
  राजपुरा में वर्षा से भीगी धान की फसल, किसान परेशान (फोटो: जागरण)





संवाद सूत्र, राजपुरा\पटियाला। राजपुरा में सोमवार को कई इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ वर्षा से मंडियों में पहुंची धान की फसल भीग गई। वर्षा के कारण धान की कटाई पर भी इसका असर पड़ा है। किसानों की चिंता इस बात को लेकर भी है कि अगर आंधी के साथ वर्षा होती है तो उनकी पकी हुई धान की फसल खेतों में बिछ सकती है जिससे फसल खराब होने का भी डर है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गांव नेपरां के किसान मलकीत सिंह व गारदीनगर के किसान अमरजीत सिंह ने तगा कि इस बार किसानों पर कुदरत की मार बहुत ज्यादा पड़ी है। लगातार हो रही वर्षा ने पूरे पंजाब को आर्थिक तौर पर कमजोर किया है। पिछले एक महीने से वर्षा के चलते जहां नहरों का पानी खेतों में घुसा है वहीं रही-सही कसर इस समय पड़ रही वर्षा ने निकाल कर रख दी है। इससे किसान बेहद परेशान हैं



मार्केट कमेटी चेयरमैन दीपक सूद ने कहा कि मंडियों में आने वाली फसल के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। मंडी में न तो बारदाने की कमी है और न ही तिरपालों की लेकिन लगातार हो रही वर्षा ने किसानों के साथ आढ़तियों को भी चिंता में डाल रखा है क्योंकि वर्षा के बाद धान में नमी की मात्रा ज्यादा हो सकती है। किसानों का नुक्सान न हो, इसके लिए उच्चाधिकारियों से बातचीत चल रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131