search

वाराणसी में प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर महामृत्युंजय मंदिर में कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय ने क‍िया रुद्राभिषेक

cy520520 2026-1-12 13:27:04 views 603
  

प्र‍ियंका गांधी के जन्‍मद‍िन पर रुद्राभ‍िषेक के साथ कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर उन्‍हें शुभकामनाएं दीं।



जागरण संवाददाता, वाराणसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी में दारानगर स्थित प्रसिद्ध महामृत्युंजय मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से प्रियंका गांधी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देश की जनता के लिए उनके संघर्षमय नेतृत्व की कामना की गई।

कार्यक्रम में वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान पूर्वक रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे की प्रमुख उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रियंका गांधी देश की राजनीति में संवेदनशीलता, साहस और जनसंघर्ष की प्रतीक हैं। वे निरंतर आम जनता, खासकर महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाती रही हैं। उनके जन्मदिन पर हम भगवान महामृत्युंजय से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

  

जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि प्रियंका गांधी का जीवन सेवा, संघर्ष और समर्पण का उदाहरण है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर मजबूती से खड़ी है। आज का यह रुद्राभिषेक उनके लंबे और सक्रिय राजनीतिक जीवन की कामना के लिए किया गया है।

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रियंका गांधी ने जमीनी राजनीति को नई ऊर्जा दी है। वे हर वर्ग की पीड़ा को समझती हैं और सड़क से संसद तक संघर्ष करती हैं। वाराणसी कांग्रेस परिवार की ओर से हम उनके उज्ज्वल भविष्य और देश में सामाजिक न्याय की मजबूती के लिए प्रार्थना करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रियंका गांधी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और संकल्प लिया कि वे उनके विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करते रहेंगे। इस रुद्राभिषेक में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेन्द्र चौबे, प्रमोद पाण्डेय, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, अनुराधा यादव, मनोज वर्मा, प्रमोद वर्मा, नरसिंह वर्मा, आकाश त्रिपाठी, विकास पाण्डेय, रामजी गुप्ता, किशन यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163847