search

ईरान में कितना है सोने और चांदी का दाम? भारत से सस्ता या महंगा; जान लीजिए

deltin33 2026-1-12 14:57:53 views 883
  

ईरान में सोने-चांदी के दाम भारत के मुकाबले कम हैं



नई दिल्ली। ईरान में इस समय सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। ईरान में विरोध प्रदर्शन समेत अन्य भू-राजनीतिक संघर्षों के कारण सोने-चांदी के दामों में तेजी बरकरार है। मगर ईरान में सोने और चांदी का दाम कितना है? आइए जानते हैं।
चांदी का दाम कितना? (Silver Price in Iran)

गोल्ड ब्रोकर के अनुसार ईरान में 1 ग्राम चांदी का रेट 2,695,589 ईरानी रियाल है। वहीं ईरान में एक किलो चांदी का रेट 2,695,589,324 ईरानी रियाल है। आपको ये रकम बहुत अधिक लग रही होगी, मगर ऐसा है नहीं। क्योंकि ईरान की करेंसी भारतीय रुपये के मुकाबले बहुत कमजोर है। इस समय 1 रुपया 11022.10 ईरानी रियाल के बराबर है।
इस तरह 2,695,589,324 ईरानी रियाल, जो कि वहां एक किलो चांदी का दाम है, भारतीय करेंसी में 2.44 लाख रुपये बनते हैं। ईरान में एक ग्राम चांदी का रेट भारतीय करेंसी में सिर्फ 244.56 रुपये के बराबर है। वहीं भारत में इस समय 1 किलो चांदी का रेट 2,57,283 रुपये है।
सोने का क्या है रेट (Gold Price in Iran)

ईरान में 1 ग्राम सोने का रेट 146,908,014 ईरानी रियाल है, जो भारतीय करेंसी में 13,328.5 रुपये बनते हैं। वहीं ईरान में 10 ग्राम सोने का रेट 1,46,90,80,148 ईरानी रियाल है, जो भारतीय करेंसी में 1,33,285 रुपये बनेंगे। वहीं भारत में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 1,40,005 रुपये है।
इन कीमतों से पता चलता है कि ईरान के मुकाबले भारत में सोने और चांदी का रेट कम है।
क्यों उछले रहे सोने-चांदी के दाम?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं, क्योंकि अमेरिकी डॉलर कमजोर हो गया। साथ ही अमेरिकी न्याय विभाग ने फेडरल रिजर्व को आपराधिक आरोप लगाने की धमकी दी थी, जबकि ईरान में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के कारण भू-राजनीतिक तनाव भी बढ़ा है।

ये भी पढ़ें - 2026 में भी सोने-चांदी में जारी रह सकती है तेजी, साल के आखिर तक कहां पहुंचेगे दाम? इन फैक्टर्स पर रखें नजर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477398