search

बांडीपोरा में बीएसएफ कैंप में आग, जालंधर के रहने वाले कांस्टेबल हादसे में बलिदान

LHC0088 2026-1-12 14:58:16 views 775
  

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।



जागरण संवाददाता, श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले में 62 वीं वाहिनी कैंप के एक बैरक में रविवार देर रात आग लगने से बीएसएफ के एक कांस्टेबल की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के मदार इलाके में हुई, जहां आग ने बैरक को अपनी चपेट में ले लिया और पूरी तरह से क्षतिगग्रस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार वह बीएसएफ कांसिटेबल उस समय बैरक के अंदर मौजूद था और भीषण आग के चलते वह बैरक से बाहर नही आ पाया। हालांकि दमकल कर्मियों ने उसे बचाने के काफी प्रयास किए थे।

लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक की पहचान पंजाब के जालंधर के रहने वाले रमेश कुमार के रूप में हुई है।

शव को बाद में मेडिकल-लीगल औपचारिकताओं के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उसे उसके पैतृक स्थान भेज दिया जाएगा। इस बीच पुलिस ने मामले का संज्ञान ले छानबीन शुरू कर दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166233