search

दरभंगा एयरपोर्ट पर पार्किंग की कमी से विमानों को हवा में करना पड़ा इंतजार, यात्री परेशान

Chikheang 2 hour(s) ago views 422
  

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।  



जागरण संवादाता, दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर पार्किंग की जगह कम पड़ने का खामियाजा सोमवार को यात्रियों को एक बार फिर से भुगतना पड़ा। हैदराबाद की फ्लाइट को करीब डेढ़ घंटे आसमान में चक्कर काटने के बाद डायवर्ट कर रांची में आपात लैंडिंग करनी पड़ी।

करीब 30 मिनट रांची में रुकने के बाद फ्लाइट दरभंगा पहुंची और यात्रियों को लेकर हैदराबाद रवाना हुई। इसके पहले रविवार को दिल्ली एवं मुंबई से पहुंची फ्लाइट को भी करीब एक घंटे आसमान में चक्कर काटना पड़ा था।

सुबह में जारी शेड्यूल में दिल्ली से अकासा और मुंबई से आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से आने की सूचना थी। दोपहर बाद दरभंगा के लिए दोनों फ्लाइट यात्रियों को लेकर उड़ान भरी। इसके बाद कुछ समय के अंतराल में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद से विभिन्न विमानन कंपनियों की फ्लाइट यात्रियों को लेकर दरभंगा के लिए रवाना हुई।

दिल्ली और मुंबई से पहुंची स्पाइसजेट व अकासा की फ्लाइट लैंड कर गई। पीछे से कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई से दरभंगा के लिए चली इंडिगो और अकासा फ्लाइट को एयरपोर्ट के एप्रन में पार्किंग के अभाव में हवा में प्रतीक्षा करनी पड़ी।

जब दिल्ली और मुंबई के लिए स्पाइसजेट और अकासा की फ्लाइट डेढ़ बजे उड़ान भरी, तब जाकर रनवे पर विमान को लैंड कराने के लिए जगह उपलब्ध हो सका। इसके बाद एक-एक कर सभी विमानों की एयरपोर्ट पर लैंडिंग होने लगी।
फ्लाइट की प्रतीक्षा में खड़े यात्रियों में मचा हड़कंप

इस बीच किसी विमान को 30 मिनट तो किसी को एक से डेढ़ घंटे तक तक आसमान में चक्कर काटना पड़ा। हैदराबाद से यात्रियों को लेकर दरभंगा एयरपोर्ट के आसपास में पहुंची इंडिगो की फ्लाइट डेढ़ घंटे तक चक्कर काटने के बाद 3:30 बजे में रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

इधर दरभंगा एयरपोर्ट पर हैदराबाद की फ्लाइट की प्रतीक्षा में खड़े यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। यात्री उड़ान को लेकर काफी चिंतित थे। दरभंगा से यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए इंडिगो की विमान रवाना हुई। इसके बाद हैदराबाद से यात्रियों को लेकर रांची में खड़ी इंडिगो की फ्लाइट को दरभंगा के लिए उड़ान भरने की अनुमति दी गई।

यह फ्लाइट दरभंगा एयरपोर्ट पर 4:28 में लैंड की और हैदराबाद के यात्रियों को लेकर 5:28 में उड़ान भरी। इसके बाद एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य हो सकी। उधर लेटलतीफी के बीच एक को छोड़ दरभंगा एयरपोर्ट से 16 विमानों का आवागमन हुआ।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से एक घंटा 40 मिनट विलंब से 12:30 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 334 निर्धारित समय 12 बजे से एक घंटा 35 मिनट विलंब से 1:35 में पहुंची।

कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 12:20 से एक घंटे 10 मिनट विलंब से 1:30 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई628 निर्धारित समय 12:45 से एक घंटे 38 मिनट विलंब से 2:23 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1529 निर्धारित समय 1:20 से एक घंटा 34 मिनट विलंब से 2:54 में पहुंची।

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से दो घंटा 23 मिनट विलंब से 4:28 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 2:10 से 20 मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 3:10 से 18 मिनट विलंब से 3:28 में पहुंची।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
150827

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com