search

31 मार्च तक मनरेगा के कार्य को पूरा करने का निर्देश, एक अप्रैल से शुरू होगी जी राम जी

LHC0088 2026-1-12 18:26:47 views 1136
  



संवाद सूत्र, सिकटी (अररिया)। 2026 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) अब नए स्वरूप विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन गारंटी (वीबी जी राम जी) में आ रहा है। इसकी शुरुआत एक अप्रैल से होगी। सरकारी निर्देश के मुताबिक, 31 मार्च तक मनरेगा के तहत संचालित कार्य को पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया है।

सरकार की अनूठी पहल पर श्रमिकों को 100 से बढ़कर अब 125 दिनों की रोजगार गारंटी मिलेगी। इस नये भीबी जी राम जी में कानून में अब कृषि कार्य बुआई-कटाई के दौरान अधिकतम 60 दिन कार्य बंद रहेगा। बताया जा रहा है कि पारदर्शिता के लिए बायोमैट्रिक हाजिरी, जीआईएस का प्रयोग, आटी टूल्स से निगरानी की जाएगी।

इसके तहत प्राकृतिक आपदाओं, असाधारण परिस्थिति के दौरान ससमय प्रतिक्रिया व राहत देने के लिए विशेष छूट मिलेगी। साथ ही निर्धारित समय के भीतर काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ते का अनिवार्य भुगतान करने की भी व्यवस्था सरकार ने की है। वर्तमान में सिकटी प्रखंड में मनरेगा योजना के तहत 75 हजार 352 श्रमिक पंजीकृत हैं। जिनमें मात्र 28 हजार 306 श्रमिक हीं एक्टिव है।

जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में 19 लाख 80 हजार वार्षिक मानव दिवस का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 15 लाख 77 हजार दिवस कार्य मुहैया कराया गया। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में 16 लाख 44 हजार वार्षिक मानव दिवस का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 12 लाख 41 हजार दिवस कार्य मजदूरों को मुहैया कराया गया।

मनरेगा पीओ अफरोज अहमद ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर भीबी जी राम जी की जानकारी से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। इसमें ग्रामीण, मजदूर, महिलाएं, एससी-एसटी परिवार व कमजोर समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। लोगों को अब 125 दिन रोजगार दिया जाएगा। कृषि के दौरान कार्य बंद रहेगा।

कनीय अभियंता तौसीफ़ अहमद ने बताया कि इससे जल सुरक्षा सुदृढ़ होगी। इसके अलावा जल संरक्षण, सिंचाई, भू जल पुनर्भरण, जल स्रोतों का पुनर्जीवन, वाटरशेड, विकास वनीकरण आदि कार्यों पर भी मुख्य फोकस रहेगा।

समाजसेवी प्रणव गुप्ता, क्लब की सचिव निशा गुप्ता, बीससूत्री प्रखंड अध्यक्ष गणेश शंकर राय, पैक्स अध्यक्ष भवेश कुमार राय आदि ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी, अधिनियम देश के ग्रामीण परिवारों के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। इसमें मजदूरों के हक और अधिकारों की बढ़ोत्तरी हुई है। ग्राम पंचायत स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इससे लोग लाभान्वित होंगे। गांव की रुपरेखा बदलेगी।
मनरेगा से जी राम जी में बदलाव

    पैरामीटर मनरेगा जी राम जी
   
   
   प्रकार
   मनरेगा
   जी राम जी
   
   
   कार्य
   100
   125
   
   
   कार्य अवधि
   12 महीना
   10 महीना
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166256