search

रॉन्ग साइड से ड्राइविंग की तो अब खैर नहीं! दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR; सीधे कोर्ट तक पहुंचेगा मामला

Chikheang Yesterday 18:26 views 1019
  

गलत दिशा से वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों पर अब एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस कार्रवाई से सड़कों पर लगातार बढ़ रहे  इस जानलेवा चलन पर आखिरकार लगाम लग सकेगी।

गलत साइड में गाड़ी चलाना लोगों की रोजमर्रा की आदत बन चुका है। यू-टर्न से बचने के लिए कारें, दोपहिया वाहन और यहां तक कि ऑटो रिक्शा भी बेधड़क उल्टी दिशा में घुस जाते हैं, खुद के साथ ही दूसरों की जान भी खतरे में डाल देते हैं।

  

अंडरपास, फ्लाईओवर लूप, सर्विस लेन और व्यस्त चौराहों पर यह नजारा आम हो गया है, जिसने सामान्य सफर को भी खतरनाक बना दिया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (DTP) के 2025 के आंकड़े इस समस्या की गंभीरता को उजागर करते हैं।
गलत दिशा से वाहन चलाने पर सबसे ज्यादा नोटिस वाले इलाके

    इलाका मामले
   
   
   रोहिणी सेक्टर-23
   2,008
   
   
   भोपुरा बॉर्डर
   1,876
   
   
   जामिया नगर / न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी सर्कल
   1,685
   
   
   खजूरी चौक
   1,542
   
   
   अक्षरधाम
   1,096
   
   
   आयरन ब्रिज
   1,092
   
   
   पांडव नगर
   956
   
   
   खजूरी
   864
   
   
   मंगोलपुरी बी-ब्लॉक रेड लाइट
   744
   
   
   अंधेरिया मोड़
   724
   

कैमरों और तकनीक आधारित निगरानी से जारी नोटिसों में रोहिणी सेक्टर-23 सबसे ऊपर रहा, जहां 2,008 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद नंद नगरी का भोपुरा बॉर्डर और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का स्थान रहा। अन्य हॉटस्पॉट में खजूरी चौक, मयूर विहार और भजनपुरा शामिल हैं।

वहीं, मौके पर काटे गए चालानों के मामले में सरिता विहार के कालिंदी कुंज ने बाजी मारी, जहां 2,756 चालान काटे गए। इसके बाद पांडव नगर और खजूरी चौक रहे। शास्त्री पार्क, सीलमपुर, पुल मिठाई और सिंघु बॉर्डर भी प्रमुख उल्लंघन क्षेत्रों में शामिल हैं।
गलत साइड ड्राइविंग पर कानून क्या कहता है?

मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर अधिकतम जुर्माना 5,000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। अब एफआईआर भी होगी। दिल्ली पुलिस अब गलत साइड ड्राइविंग पर FIR दर्ज कर रही है।

BNS सेक्शन 281 के तहत आपराधिक मामला सिर्फ ऑनलाइन चालान नहीं, कोर्ट केस और पेशी भी हो सकती है। भारी ट्रैफिक या जान जोखिम में डालने पर FIR तय मानी जाएगी।
लोग गलत साइड में गाड़ी क्यों चलाते हैं?

  • लंबे यू-टर्न और डिटूर से बचने के लिए।
  • ट्रैफिक जाम से निकलने के लिए।
  • साफ-साफ साइन बोर्ड न होने से भ्रम।
  • जल्दबाजी और सड़क अनुशासन की कमी।
  • सर्विस रोड और कट्स पर कमजोर निगरानी।
  
इन स्थानों पर काटे गए सबसे ज्यादा चालान

    इलाका ऑन-द-स्पॉट चालान
   
   
   कालिंदी कुंज
   2,756
   
   
   पांडव नगर
   2,394
   
   
   खजूरी चौक
   2,127
   
   
   अप्सरा बॉर्डर
   1,970
   
   
   शास्त्री पार्क
   1,729
   
   
   सीलमपुर
   1,436
   
   
   पुल मिठाई
   1,336
   
   
   सिंघु बॉर्डर
   1,105
   
   
   आयरन ब्रिज
   1,035
   
   
   डीएसआईडीसी के पास
   1,022
   
समाधान क्या हो सकते हैं?

  • कैमरा आधारित सख्त निगरानी और नियमित जागरूकता अभियान।
  • स्कूल स्तर से ट्रैफिक शिक्षा।
  • गलत साइड हॉटस्पॉट का ऑडिट।
  • बेहतर यू-टर्न प्लानिंग और खराब रोड डिजाइन सुधार।
  • स्पष्ट साइन बोर्ड लगाना।
  • ढिलाई नहीं, लगातार सख्ती।


यह भी पढ़ें- दिल्ली चिड़ियाघर में लापरवाही की हद! चूहे मारने के जहर से हुई थी चौसिंगा हिरणों की मौत; IVRI रिपोर्ट में पुष्टि
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
151102

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com