search

VHT 2025: सौराष्ट्र और कर्नाटक ने वीजेडी नियम से सेमीफाइनल में बनाई जगह, हार्विक और पडिक्कल चमके

cy520520 2026-1-12 19:26:59 views 892
  

हार्विक और पडिक्कल की शानदार पारियां



पीटीआई, बेंगलुरु: कप्तान हार्विक देसाई के नाबाद शतक से सौराष्ट्र ने सोमवार को उत्तर प्रदेश को वर्षा से बाधित मैच में वीजेडी नियम के तहत 17 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

चोटिल ऋषभ पंत की जगह भारतीय टीम में जगह बनाने वाले ध्रुव जुरैल की गैरमौजूदगी में उत्तर प्रदेश ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर आठ विकेट पर 310 रन बनाए। इसके जवाब में जब सौराष्ट्र ने 40.1 ओवर में तीन विकेट पर 238 रन बनाए थे, जब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा जो दोबारा शुरू नहीं हो पाया और सौराष्ट्र को वी जयदेवन (वीजेडी) नियम के तहत विजेता घोषित किया गया।
हार्विक का शतक

सौराष्ट्र की ओर से कप्तान हार्विक ने 116 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने प्रेरक मांकड़ (67) के साथ दूसरे विकेट के लिए 133 रन की पारी खेली। हार्विक ने इसके बाद चिराग जानी (नाबाद 40) के साथ चौथे विकेट के लिए 76 रन की अटूट साझेदारी की। उत्तर प्रदेश की टीम ग्रुप बी में अपने सभी लीग मैच जीतकर शीर्ष पर रही थी, जबकि सौराष्ट्र ने ग्रुप डी में सात में से पांच मैच जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया था।

उत्तर प्रदेश की टीम इस मैच में जुरैल के बिना उतरी जो मौजूदा टूर्नामेंट में सात पारियों में 558 रन बनाकर शानदान फॉर्म में चल रहे थे। उत्तर प्रदेश के लिए अभिषेक गोस्वामी (88) और समीर रिजवी (नाबाद 88) ने अर्धशतक जड़े। गोस्वामी ने अपनी पारी में 12 चौके मारे, जबकि समीर ने 10 चौके और दो छक्के जड़े। समीर ने प्रशांत वीर (30) के साथ 50, जबकि गोस्वामी के साथ 45 रन की साझेदारी की। हालांकि, कप्तान रिंकू सिंह (13) ने निराश किया। प्रियम गर्ग ने भी 35 रन का योगदान दिया। सौराष्ट्र की ओर से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने 54 रन पर तीन विकेट चटकाए।
कर्नाटक लगातार चौथी बार सेमीफाइनल में

गत चैंपियन कर्नाटक ने भी वर्षा बाधित मैच में वीजेडी नियम के जरिये मुंबई को 54 रन से हराकर लगातार चौथी बार विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बना चुके देवदत्त पडिक्कल ने 95 गेंद में 11 चौकों की मदद से नाबाद 81 रन बनाए, जबकि भारत के अनुभवी बल्लेबाज करूण नायर ने 80 गेंद में नाबाद 74 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल थे।

कर्नाटक ने जीत के लिए 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बारिश होने तक 33 ओवर में एक विकेट पर 187 रन बना लिए थे। उस समय वीजेडी नियम से लक्ष्य 132 रन था और कर्नाटक 55 रन आगे था जिससे उसे विजेता घोषित किया गया। इससे पहले मुंबई को करारा झटका लगा जब अभ्यास के दौरान ऊंगली में चोट के कारण उसके शीर्ष बल्लेबाज सरफराज खान (303 रन) टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी गैर मौजूदगी में मुंबई आठ विकेट पर 254 रन ही बना सके। शम्स मुलानी ने 86 रन बनाए, जबकि सिद्धेश लाड ने 38 रन का योगदान दिया। कर्नाटक के लिए विद्याधर पाटिल ने 42 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि अभिलाष शेट्टी और विद्वत कावेरप्पा ने दो दो विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें- VHT 2025-26: अभिषेक के शतक से उप्र क्वार्टर फाइनल में, दिल्ली ने 5 साल बाद बनाई नॉकआउट दौर में जगह

यह भी पढ़ें- VHT 2025: वापसी में फेल हुए शुभमन गिल तो सोशल मीडिया पर जमकर हो गए ट्रोल, सुनने को मिल रही हैं कड़वी बातें

यह भी पढ़ें- VHT 2025: वापसी में फेल हुए शुभमन गिल तो सोशल मीडिया पर जमकर हो गए ट्रोल, सुनने को मिल रही हैं कड़वी बातें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163867