LHC0088 • Yesterday 01:26 • views 498
जागरण संवाददाता, कानपुर। चिड़ियाघर में पार्किंग की समस्या जल्द दूर हो सकती है। इसके साथ ही यहां आडिटोरियम का निर्माण भी कराया जाएगा।
सांसद रमेश अवस्थी ने सोमवार को चिड़ियाघर के निरीक्षण के दौरान यहां के अधिकारियों की ओर से उठाई गई मांगों पूरा कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने मल्टी लेवल पार्किंग व आडिटोरियम के लिए शासन को पत्र लिखा है।
सांसद ने चिड़ियाघर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से दर्शकों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। चिड़ियाघर के विकास को लेकर चर्चा भी की।
क्षेत्रीय वन अधिकारी नवेद इकराम ने पार्किंग के लिए जगह कम होने तथा अन्य चिड़ियाघरों की भांति यहां आडिटोरियम न होने का मुद्दा उठाया। सांसद ने कहा कि शासन स्तर पर इन दोनों मांगों को पूरा करवाया जाएगा। |
|