search

मतदाता सूची का फाइनल काउंटडाउन शुरू! आपत्तियों का निपटारा, अब आपके गांव में कितने हैं वोटर?

Chikheang 1 hour(s) ago views 433
  



जागरण संवाददाता, अमरोहा। जिले की 576 पंचायतों में मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन पर दर्ज कराई गईं दावे-आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। अब बीएलओ उनकी सूची तैयार कर रहे हैं।

20 जनवरी तक उनको कार्यालय में सूची उपलब्ध करानी है। इसके बाद मतदेय स्थलों के सम्भाजन की कार्रवाई होगी। यदि किसी मतदेय स्थल पर 900 से अधिक मतदाता है तो नया मतदेय स्थल बनाया जाएगा।

प्रशासन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटा है। इस बार 576 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होगा।

यहां बता दें कि 23 दिसंबर को पंचायतों के 799 मतदान केंद्रों के 1663 बूथों पर अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया था और उस पर 30 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां मांगी गई थीं।

सभी पंचायतों से करीब 1112 दावे-आपत्तियां लोगों ने दर्ज करवाई थीं। छह जनवरी तक उनके निस्तारण की कार्रवाई होनी थी। प्रशासन ने सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि दावे-आपत्तियों का निस्तारित हो गई हैं। 20 जनवरी तक उनकी सूची तहसीलों से प्राप्त की जाएगी।

यहां बता दें कि पुनरीक्षण अभियान में पंचायतों में 1,46,725 नए लोग मतदाता बने हैं। 12924 ने नाम, पता आदि संशोधन कराया है। 1,02,168 के नाम मतदाता सूचियों से हटाए गए हैं।

इनमें मृतक, शिफ्टेड व डुप्लीकेट वोटर शामिल हैं। वर्ष 2021 के चुनाव में 996303 मतदाता थे लेकिन, इस बार उनकी संख्या बढ़कर 1040860 हो गई है। 44557 मतदाता बढ़ गए हैं।
वर्ष 2025 में वृहद पुनरीक्षण के बाद मतदाताओं की संख्या

    विधानसभा का नाम कुल मतदाता
   
   
   अमरोहा
   1,79,169
   
   
   गजरौला
   1,48,957
   
   
   गंगेश्वरी
   1,78,974
   
   
   धनौरा
   1,53,145
   
   
   हसनपुर
   1,52,887
   
   
   जोया
   2,27,728
   
   
   कुल
   10,40,860
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
151042

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com