search

खाना बनाते समय अनजाने में की गई गलतियां कम कर सकती हैं खाने का पोषण, आप भी तो नहीं कर रहे ये चूक?

cy520520 2026-1-13 06:56:54 views 813
  

आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? (Picture Courtesy: Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर दिन खाना बनाते समय हम सोचते हैं कि घर का बना खाना सेहतमंद होता है, लेकिन कई बार छोटी-छोटी आदतों के कारण हम अनजाने में अपने भोजन के पोषण को घटा देते हैं। आलू, चावल, लहसुन, ब्रॉकली, प्याज और टमाटर जैसी सब्जियों और अनाज को सही तरीके से न पकाने के कारण उनका पोषण कम हो जाता है।  

इसलिए खाने के पोषण को बरकरार रखने के लिए खाना बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे खाने का स्वाद भी नहीं बिगड़ता और पोषण भी बना रहता है। आइए जानते हैं रोजमर्रा में कुकिंग के दौरान होने वाली कुछ आम गलतियों के बारे में।  
कुकिंग करते समय किन गलतियों से बचें?

  • आलू- अक्सर हम आलू को ज्यादा देर तक उबालते या डीप फ्राई करते हैं। इससे इसमें मौजूद विटामिन-सी, पोटैशियम और फाइबर की मात्रा कम हो जाती है। आलू को हल्का स्टीम करना या कम तेल में हल्का फ्राई करना चाहिए।  
  • चावल- चावल को पकाने से पहले लंबे समय तक भिगोना या ओवरकुक करना पोषण के नष्ट होने का कारण बनता है। इससे चावल में मौजूद विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स और मिनरल्स कम हो जाते हैं।
  • सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना- सब्जियों को बहुत बारीक काटना या लंबे समय तक कटे हुए छोड़ देना उनके न्यूट्रिएंट्स को हवा और रोशनी के संपर्क में ला देता है। इससे विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जल्दी नष्ट हो जाते हैं। सब्जियों को बड़े टुकड़ों में काटें और तुरंत पकाएं।
    (Picture Courtesy: Freepik)

  • लहसुन- लहसुन को अक्सर ब्राउन या काला होने तक तेल में भून लिया जाता है। इससे एलिसिन जैसे फायदेमंद तत्व नष्ट हो जाते हैं। हल्का तड़का लगाना या सलाद में कच्चा लहसुन इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद है।
  • ब्रॉकली- ब्रॉकली को ज्यादा देर तक उबालने या ढककर पकाने से विटामिन-सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स कम हो जाते हैं। हल्का स्टीम करना और तुरंत परोसना सबसे अच्छा तरीका है।
  • प्याज- प्याज को ज्यादा देर तक भूनने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी कम हो जाते हैं। हल्का सुनहरा होने तक ही भूनें। इसके अलावा, प्याज को टुकड़ों में काटकर तुरंत इस्तेमाल करना पोषण बनाए रखता है।
  • बचे हुए खाने को बार-बार गर्म करना- खाना बार-बार गर्म करने से उसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं। इसलिए उतना ही खाना बनाएं जितना खाया जाएगा और बचे हुए खाने को ज्यादा समय तक स्टोर न करें।
  • टमाटर- ज्टमाटर में लाइकोपीन और विटामिन-सी पाए जाते हैं। लंबे समय तक पकाने पर विटामिन-सी नष्ट हो जाता है। हल्का पकाना या सलाद में कच्चा टमाटर इस्तेमाल करना पोषण बनाए रखता है।

यह भी पढ़ें- दाल पकाते समय क्यों आता है झाग... क्या सच में यह सेहत के लिए है नुकसानदायक? बता रहे हैं एक्सपर्ट   
यह भी पढ़ें- खाने का स्वाद बिगाड़ सकता है तड़का लगाने का गलत तरीका, जान लें मसालों से जुड़ी ये जरूरी बातें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163991