search

Tata Punch Facelift भारत में लॉन्‍च हुई, दमदार इंजन के साथ मिले बेहतरीन फीचर्स, कितनी है कीमत

LHC0088 7 hour(s) ago views 463
  

2026 Tata Punch Facelift को भारत में लॉन्च किया गया।



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Tata Motors की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Tata Punch Facelift को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। किस तरह की अपडेट की गई है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Tata Punch Facelift की वेरिएंट वाइज कीमत लिस्ट
Persona / वेरिएंट
Petrol MT कीमत
CNG MT कीमत
   
   
   
   Smart
   5.59 लाख
   6.69 लाख
   
   
   Pure
   6.49 लाख
   7.49 लाख
   
   
   Pure+
   6.99 लाख
   7.99 लाख
   
   
   Adventure
   7.59 लाख
   8.59 लाख
   
   
   Accomplished
   8.29 लाख
   9.29 लाख
   
   
   Accomplished + S
   8.99 लाख
   —
   

  
लॉन्‍च हुई Tata Punch Facelift

टाटा मोटर्स की ओर से पंच के फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। साथ ही डिजाइन में भी बदलाव किया गया है।

  
कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें ड्यूल टोन डैशबोर्ड, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, एक्‍सप्रेस कूल, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, फ्रंट और रियर थाई सपोर्ट, छह एयरबैग, ईएसपी, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, ऑटो हेडलाइट, रेन सेंसिंग वाइपर, 26.03 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम,17.78 सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, एलईडी टेल लैंप, 16 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, 360 डिग्री कैमरा, एलईडी फॉग लैंप, ईको और सिटी ड्राइव मोड, आइडल स्‍टार्ट/स्‍टॉप जैसे फीचर्स को दिया गया है।

  
कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में तीन इंजन के विकल्‍प दिए गए हैं। जिसमें 1.5 लीटर रेवोट्रॉन इंजन है जो 87.8 पीएस की पावर और 115 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देता है। दूसरे इंजन के विकल्‍प के तौर पर 1.2 लीटर टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन है जो 120 पीएस की पावर और 170 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है। तीसरे इंजन के विकल्‍प के तौर पर इसमें 1.2 लीटर का सीएनजी इंजन दिया गया है जो 73.4 पीएस की पावर और 103 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है।
कितनी है कीमत

टाटा की ओर से पंच फेसलिफ्ट को 5.59 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके पेट्रोल इंजन के टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये है। इसके सीएनजी वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम कीमत 6.69 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके सीएनजी में टॉप वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम्‍ कीमत 9.69 लाख रुपये है।

  
किनसे होगा मुकाबला

टाटा की ओर से पंच के फेसलिफ्ट को भारत में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में Maruti Suzuki Ignis और Hyundai Exter जैसी एसयूवी के साथ मुकाबला होता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
149414

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com