search

किसान संगठन की आड़ में काली कमाई, कासगंज में 28.58 लाख की संपत्ति कुर्क होगी

Chikheang 2026-1-13 13:27:17 views 919
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, कासगंज। किसान संगठन की आड़ में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देकर संपत्ति अर्जित करने के मामले में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी हरनाठेर निवासी किसान संगठन का संचालन कर रहे चार भाइयों की चल-अचल संपत्ति कुर्क किए जाने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने इनकी 28 लाख 58 हजार 551 रुपये की संपत्ति चिन्हित कर ली है।
न्यायालय के आदेश पर चल अचल संपत्ति चिन्हित

पुलिस के अनुसार गढ़ी हरनाठेर निवासी कुलदीप पांडेय, आशीष पांडेय, सुजीत पांडेय और संदीप पांडेय पुत्रगण चंद्रशेखर पांडेय लंबे समय से किसान संगठन ‘स्वराज’ का संचालन कर रहे थे। आरोप है कि संगठन की आड़ में इन्होंने आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया और उसी के जरिए चल व अचल संपत्ति अर्जित की। वर्तमान में चारों आरोपी जेल में निरुद्ध हैं। मामले की सुनवाई के दौरान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपों को गंभीर मानते हुए संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं।
11 वाहन व कृषि भूमि चिन्हित, जल्द होगी जब्ती

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपितों की संपत्ति का ब्योरा तैयार कर लिया है। जांच में गढ़ी हरनाठेर गांव में स्थित कृषि भूमि के साथ-साथ 11 वाहनों को चिन्हित किया गया है। इन सभी की कुल कीमत 28 लाख 58 हजार 551 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने संपत्ति का चिन्हीकरण कर लिया है और जब्तीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है।
सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि न्यायालय से आदेश प्राप्त हो चुके हैं। आरोपितों की चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई शीघ्र की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई संगठनों की आड़ में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त संदेश है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168517