search

मेरठ में बेगमबाग रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, चार घायल

cy520520 2026-1-13 18:57:14 views 503
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। बेगमबाग रोड पर यूको बैंक के सामने देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। भागने का प्रयास कर रहे ट्रक की चपेट में आकर दो अन्य लोग भी घायल हो गए। लोगों ने ट्रक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह फरार हो गया। थाना लालकुर्ती पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ट्रक व चालक की तलाश कर रही है।

गांधीनगर के दयाल वाटिका निवासी अनुज कुमार अपने दोस्त मुस्तकीम के साथ बाइक से बेगमपुल से घर आ रहा था। जब वह बेगमबाग रोड पर यूको बैंक के सामने पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईञ अनुज व मुस्तकीम गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े दो अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक चालक तेजी से ट्रक लेकर फरार हो गया।

लोगों ने उसका पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। लोगों ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से अनुज व मुस्तकीम को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। थाना लालकुर्ती पर अनुज के पिता सुभाष चंद ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चालक व ट्रक की सीसीटीवी फुटेज से पहचान करने का प्रयास कर रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163933