search

कथावाचक ने की मंच से शराब दुकानें बंद करने की मांग, कम से कम तीर्थनगरी के लिए तो सरकार ले फैसला

deltin33 2026-1-13 21:57:07 views 1056
  

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर।  



संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। भक्तमाल कथा पर प्रवचन करते हुए देवकीनंदन ठाकुर ने मंगलवार को कहा तीर्थस्थानों पर शराब व मांस की दुकानें पूरी तरह प्रतिबंधित होनी चाहिए। जिस तरह अयोध्या में 14 किमी की परिधि में मांस व शराब की दुकानों को बंद किया है। इसी तरह भारत के सभी धार्मिक स्थानों पर मांस व शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित होनी चाहिए।

भक्तमाल कथा प्रवचन के दौरान पहुंचे फिल्मी गायक कुमार सानू ने व्यासपीठ का पूजन कर देवकीनंदन ठाकुर का आशीर्वाद लिया। प्रियाकांतजु मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा में मंगलवार को देवकीनंदन ठाकुर ने कहा ब्रज की मिट्टी, वायु, जल, वृक्ष, लता-पताका, सबमें आज भी कृष्ण-चेतना स्पंदित होती है। ब्रज की महिमा यही है कि यहां भक्ति ज्ञान से नहीं, प्रेम से जन्म लेती है।

यहां भगवान राजा नहीं, सखा हैं, शासक नहीं, प्रियतम हैं। ब्रज में कृष्ण को खोजने की आवश्यकता नहीं, बस हृदय खोलने की आवश्यकता है। कहा धार्मिक स्थानों पर मांस और शराब जैसी अपवित्र चीजों की बिक्री होना हमारे धर्म और संस्कृति का अपमान है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477498