search
 Forgot password?
 Register now
search

सरकार के प्रमुख के रूप में पीएम मोदी ने किए 24 साल पूरे, जनता का जताया आभार

cy520520 2025-10-8 05:36:38 views 1252
  सरकार के प्रमुख के रूप में पीएम मोदी ने 25वें वर्ष में किया प्रवेश





जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सरकार के प्रमुख के रूप में 24 वर्ष पूरे कर लिए। इसी दिन, सात अक्टूबर 2001 को उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। सरकार के मुखिया के रूप में 25वें वर्ष में प्रवेश करने पर उन्होंने जनता का आभार जताया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इतने लंबे कार्यकाल में मिली चुनौतियों और उन्हें दूर करने के लिए उठाए कदमों को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा - \“\“इन वर्षों में हर एक दिन, हर एक क्षण मैंने देशवासियों के जीवन को बेहतर करने और उनके विकास के लिए समर्पित भाव से काम करने का प्रयास किया है।\“\“


सरकार के प्रमुख के रूप में पीएम मोदी ने किए 24 साल पूरे

भूकंप से मची तबाही के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद की चुनौतियों को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि किस तरह से उन्होंने प्राकृतिक संकटों और राजनीतिक अस्थिरता के बीच एक सशक्त, समृद्ध और नवनिर्मित गुजरात बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया। उन्होंने सरकार के मुखिया के रूप में काम करने लिए अपनी माता हीराबेन की दी गई सीख को भी साझा किया, जिसमें उनकी माता ने गरीबों के लिए काम करने और कभी रिश्वत नहीं लेने की सलाह दी थी। उन्होंने अपनी माता से मिली इस सीख को अमूल्य बताते हुए कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद गुजरात लोगों की  इच्छाशक्ति के सहारे गवर्नेंस का पावर हाउस बनकर आगे बढ़ रहा है।


\“25 करोड़ लोगों ने गरीबी से बाहर निकालने में सफलता मिली\“

उन्होंने गुजरात में आई शांति और खुशहाली पर संतोष जताया। मोदी ने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री की तरह 2014 में प्रधानमंत्री के रूप में भी उनके सामने देश को अभूतपूर्व संकटों से निकालने की चुनौती थी। संप्रग के भ्रष्टाचार व कुशासन और दुनिया में भारत की कमजोर होती साख के बावजूद बीते 11 सालों में देश ऐतिहासिक परिवर्तनों का साक्षी रहा। इस दौरान समाज का हर वर्ग सशक्त हुआ। देश में दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं चल रही हैं। 25 करोड़ लोगों ने गरीबी से बाहर निकालने में सफलता मिली है।



आज भारत दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं के बीच आशा की किरण के रूप में दिखाई दे रहा है। कई बड़े सुधार किए गए हैं और स्वदेशी के आह्वान के साथ आत्मनिर्भरता मूल मंत्र बन रहा है। उन्होंने मां भारती की सेवा के अवसर को जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया। संविधान के हर शब्द, हर वाक्य को अपना आदर्श बताते हुए उन्होंने विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रयास करते रहने का भरोसा दिया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई मंत्रियों और नेताओं ने 25 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान को रेखांकित किया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com