search

देवेश चतुर्वेदी सहित 30 IAS अधिकारी 2026 में होंगे रिटायर, यूपी में कई बड़े विभागों के खाली होंगे पद

deltin33 2026-1-14 05:28:19 views 825
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में इस वर्ष प्रमुख पदों पर तैनात कई वरिष्ठ आइएएस अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्रालय में सचिव के पद पर तैनात यूपी काडर के अधिकारी देवेश चतुर्वेदी फरवरी में रिटायर हो जाएंगे।

उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (उपाम) में डीजी एल वेंकटेश्वर लू मार्च में व राजस्व परिषद के चेयरमैन अनिल कुमार-2 मई में रिटायर हो जाएंगे।

अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल सितंबर में सेवानिवृत्त होंगी। अपर मुख्य सचिव वित्त व कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार इस वर्ष अक्टूबर में रिटायर होंगे। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष इस वर्ष दिसंबर में सेवानिवृत्त होंगे।

प्रदेश में आइएएस अधिकारियों का काडर 652 पदों का है। इसमें 454 पद सीधी भर्ती व 198 पद पदोन्नति के शामिल हैं। इस वर्ष 30 आइएएस अधिकारी रिटायर हो रहे हैं।

जनवरी में आगरा के मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, राजस्व परिषद प्रयागराज में सदस्य न्यायिक नरेंद्र प्रसाद पांडेय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में विशेष सचिव अमरनाथ उपाध्याय, परिवहन निगम में अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा व नरेन्द्र सिंह हैं।

फरवरी माह में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा, गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात अटल कुमार राय, माध्यमिक शिक्षा विभाग में सचिव चंद्रभूषण सिंह व ग्राम विकास विभाग में विशेष सचिव रजनीश चन्द्र रिटायर होंगे।

जून में रिटायर होने वालों में श्रम आयुक्त मार्कंडेय शाही, जौनपुर के डीएम दिनेश चंद्र व झांसी में अपर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी प्रमुख हैं। जुलाई में अवकाश प्राप्त करने वालों में बस्ती के मंडलायुक्त अखिलेश सिंह व वन एवं पर्यावरण विभाग में विशेष सचिव घनश्याम सिंह हैं।

अगस्त माह में नगर विकास विभाग के सचिव रविंद्र कुमार प्रथम, माध्यमिक शिक्षा में विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता, डीजी पर्यटन डा. वेदपति मिश्र रिटायर होंगे। सितंबर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात अतुल सिंह रिटायर होंगे।

अक्टूबर में मानवाधिकार आयोग में सचिव राजेश कुमार द्वितीय, उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम में एमडी शिव प्रसाद प्रथम, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात कामरान रिजवी भी सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

नवंबर माह में लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव शेष नाथ व महिला कल्याण विभाग में विशेष सचिव रेणु तिवारी के साथ दिसंबर में राजस्व परिषद में सदस्य संजय कुमार यादव व एमडी पीसीएफ डा. चंद्रभूषण रिटायर होंगे।
---
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477487