के-पॉप स्टार BTS ने की वर्ल्डटूर की घोषणा/ फोटो- Instagram
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। के-पॉप सुपरस्टार बीटीएस (BTS) चार साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर दुनिया को अपनी धुन पर नचाने के लिए तैयार है। हाल ही में बैंड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक भव्य वर्ल्ड टूर की घोषणा की है, जिससे वैश्विक स्तर पर उनके प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।
ग्लोबल आइकॉन बन चुके इस बैंड के नाम \“डायनामाइट\“ और \“बटर\“ जैसे सुपरहिट गानों के साथ स्पॉटिफाई पर सबसे ज्यादा स्ट्रीमिंग का रिकॉर्ड दर्ज है। इसके अलावा, बिलबोर्ड 200 और बिलबोर्ड आर्टिस्ट 100 चार्ट में शीर्ष पर पहुंचने वाले वह पहले के-पॉप कलाकार हैं।
चार साल तक म्यूजिक से क्यों हुए दूर?
साल 2022 के बाद से \“बुलेटप्रूफ बॉय स्काउट्स\“ (BTS) ने न तो कोई दौरा किया और न ही कोई नया म्यूजिक रिलीज किया था। इसका मुख्य कारण दक्षिण कोरिया का वह कानून है, जिसके तहत 30 साल से कम उम्र के सभी सक्षम पुरुषों के लिए अनिवार्य सैन्य सेवा (National Military Service) देना आवश्यक है। ग्रुप के सभी 7 सदस्यों ने अब अपनी सेवा पूरी कर ली है। नए साल के मौके पर उन्होंने घोषणा की कि वर्ल्ड टूर पर निकलने से पहले मार्च 2026 में वह अपना नया एल्बम रिलीज करेंगे।
यह भी पढ़ें- ये है दुनिया का सबसे खूबसूरत चेहरा... 100 मोस्ट ब्यूटीफुल फेसेज की लिस्ट जारी, 3 भारतीय महिलाएं भी शामिल
बैंड की एजेंसी हाइब के अनुसार, यह किसी भी साउथ कोरियन कलाकार का अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड टूर होने वाला है। इसके तहत 34 शहरों में 79 परफॉर्मेंस दी जाएंगी। यह सफर 9 अप्रैल 2026 को दक्षिण कोरिया के गोयांग से शुरू होगा और उसके बाद जापान, अमेरिका और यूरोप के कई शहरों में आयोजित किया जाएगा। यह टूर मार्च 2027 तक चलने की उम्मीद है।
भारत में कब परफॉर्म करेगा BTS ग्रुप?
भारतीय प्रशंसकों के लिए खबर थोड़ी मिली-जुली है। हालांकि अभी तक की आधिकारिक लिस्ट में भारत का नाम शामिल नहीं है, लेकिन बैंड ने उम्मीद दी है कि फ्यूचर में और शहरों के नाम जोड़े जा सकते हैं। इंस्टाग्राम पर की गई घोषणा में कहा गया है कि वर्तमान लिस्ट में इंडिया नहीं है, लेकिन 2027 में भारत का दौरा होने की संभावना बनी हुई है।
सोशल मीडिया पर फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
लंबे समय बाद लौट रहे BTS ग्रुप की इस अनाउंसमेंट को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मुझे खुशी और दुख दोनों एक ही मोमेंट में फील हो रहा है।“ दूसरे यूजर ने लिखा, “ठीक है हम 2027 तक वेट कर लेंगे, तब तक पैसे सेव करेंगे।“
यह भी पढ़ें- बर्थडे पर Jin ने डोनेट किए 57 लाख रुपये, जानिए इंडिया में क्यों है BTS की इतनी दीवानगी? |