search

महराजगंज में 38 पंचायत सहायक पद खाली, ग्रामीण सेवाओं पर बुरा असर

cy520520 2026-1-14 14:27:10 views 793
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, महराजगंज। कम मानदेय व काम का अधिक बाेझ होने के कारण जिले के 38 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के पद रिक्त हैं। इनके न होने से पंचायत सचिवालयों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इन ग्राम पंचायतों में या तो पंचायत सहायकों ने त्यागपत्र दे दिया है अथवा विभिन्न कारणों से नौकरी छोड़ दी है।

परिणामस्वरूप ग्रामीणों को जन्म, मृत्यु, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र समेत अन्य आनलाइन सेवाओं के लिए निजी सीएससी सेंटर या दूर-दराज के स्थानों का रुख करना पड़ रहा है। वर्ष 2021 में ग्रामीणों को गांव स्तर पर ही आनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय स्थापित किए गए थे, और पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई थी।

शुरुआत में व्यवस्था कारगर रही, लेकिन समय के साथ पंचायत सहायकों पर कार्यभार बढ़ता गया। इसके विपरीत मानदेय काफी कम रहा और वह भी समय से नहीं मिल पाने के कारण असंतोष बढ़ता गया। इसी वजह से बड़ी संख्या में पंचायत सहायकों ने त्यागपत्र दे दिया या फिर काम करना छोड़ दिया।

स्थिति यह है, कि वर्तमान समय में जिले में 38 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक तैनात नहीं हैं। पंचायत सहायक न होने से न केवल सचिवालयों में ताले लटकने की स्थिति बन रही है, बल्कि योजनाओं के क्रियान्वयन, आनलाइन फीडिंग और शासन की विभिन्न डिजिटल सेवाओं का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा है। कई गांवों में लोग मजबूरी में निजी सीएससी संचालकों से सेवाएं लेने को विवश हैं, जहां उन्हें अतिरिक्त शुल्क भी देना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक की उपलब्धता से समय और धन दोनों की बचत होती थी, लेकिन अब स्थिति पहले जैसी हो गई है। पंचायत स्तर पर कामकाज प्रभावित होने से जनसमस्याओं का निस्तारण भी समय से नहीं हो पा रहा है।

ब्लाकवार रिक्त पंचायत सहायकों के पद
ब्लाक का नाम रिक्ति कि संख्या
बृजमनगंज दो
घुघली पांच
सदरनौ
नौतनवा दो
निचलौलपांच
फरेंदादो
पनियराचार
सिसवादो
धानी एक
परतावल छह






पंचायत सहायकों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया चल रही है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद शेष पदों पर भी नियुक्ति कराई जाएगी। संबंधित एडीओ पंचायत को निर्देश दिए गए हैं, कि ग्राम पंचायत सचिवालय पर ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान के माध्यम से खुली बैठक कर जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराई जाए।
-

-श्रेया मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164009