search

मेरठ में सुबह 11 बजे असपा नेता की कार पर सरेआम फायरिंग, बोनट पर लगकर शीशे से निकली गोली

cy520520 2026-1-14 18:26:43 views 1237
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। कपसाड़ में अनुसूचित जाति की महिला की हत्या और ज्वालागढ़ में युवक को जलाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ। बुधवार को पूठा में असपा नेता की कार पर सरेआम फायरिंग कर दी गई। गाेली बोनट पर लगने के बाद रिकोचिट होकर शीशे से टकरा गई। उसके बाद गोली असपा नेता को छूकर निकल गई। हमलावर पैदल ही खेतों के रास्ते फरार हो गया। घटना के समय असपा नेता स्कार्पियो में सवार होकर ब्लाक कार्यालय स्थित ड्यूटी पर जा रहे थे। पीड़ित की तरफ से अज्ञात में मुकदमा दर्ज करा दिया।

मूलरूप से परतापुर के शिवपुरा निवासी संजय जाटव सुशांत सिटी सेक्टर तीन में परिवार के संग रहते हैं। आजाद समाज पार्टी के नेता हैं, साथ ही ब्लाक कार्यालय में ट्यूबवेल टेक्नीशियन का काम करते हैं। रोजाना की तरह बुधवार की सुबह भी संजय जाटव स्कार्पियो में सवार होकर ब्लाक कार्यालय जा रहे थे।

परतापुर थाना क्षेत्र में पूठा फाटक पार करते ही सड़क पर खड़े हमलावर ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। गोली बोनेट पर लगने के बाद रिकोचिट होकर शीशे से टकराकर अंदर चली गई। संजय के कान के पास से निकल गई। फायरिंग करते हुए हमलावर खेतों के रास्ते से भाग खड़ा हुआ।

संजय ने तत्काल ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचते तक वहां आसपास के लोगाें की भीड़ जमा हो गई।पुलिस ने हमलावर की तलाश में आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। बताया जाता है कि हमलावर पहले से ही पूठा में खड़ा होकर संजय जाटव का इंतजार कर रहा था।

घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मौके से खोखा भी बरामद कर लिया गया है। एसओ अजय शुक्ला ने बताया कि संजय की तरफ से अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। उसने किसी से भी रंजिश होने से इन्कार कर दिया है। फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वाले की तलाश की जा रही है।

सांसद चंद्रशेखर से संजय जाटव ने फोन पर पूरे घटनाक्रम को बताया :

जनपद में दलितों के साथ लगातार अत्याचार हो रहा है। कपसाड़ के बाद ज्वालागढ़ और अब परतापुर क्षेत्र में सरेआम फायरिंग की घटना हो गई। संजय जाटव ने घटना के बाद ही असपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंदेशेखर को मामले की जानकारी दी। उसके बाद मौके पर असपा और भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंच गए। उनका कहना था कि जाटव समाज पर लगातार हमला हो रहा है। इसके पीछे बड़ी साजिश है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया है। साथ ही हमलावर की गिरफ्तारी की मांग की।


असपा पार्टी से निष्काशित युवक पर हमले का शक जताया जा रहा है। संजय जाटव ने बताया कि निष्काशित युवक को शक है कि उसने ही पार्टी से निकल वाया है। शायद इसी वजह से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस की टीमें दूसरी लाइन पर भी काम कर रही है। जल्द ही हमलावर को पकड़ लिया जाएगा। -सौम्या अस्थाना, सीओ ब्रह्मपुरी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163994