search

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या, सिर और पीठ पर चोट के मिले गंभीर निशान, अज्ञात पर मुकदमा

LHC0088 2026-1-14 20:57:46 views 1246
  



संवाद सूत्र, पयागपुर (बहराइच)। फसल की रखवाली के लिए गए पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गंभीर हालत में खेत में पड़े मिले। उनके सिर व शरीर पर चोटों के निशान भी थे। परिवारजन उन्हें सीएचसी ले गए। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

कोट बाजार निवासी जगदेव प्रसाद पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) थे। मंगलवार रात खेत में लगे फसल की रखवाली के लिए गए थे। काफी देर तक वह वापस नहीं आए तो परिवारजनों को चिंता हुई। उनका मोबाइल भी बंद बता रहा था। अनहोनी की आशंका होने पर परिवारजन ने देर रात उनकी तलाश करते हुए जब खेत में पहुंचे तो वह गंभीर हालत में पड़े मिले।

शरीर पर कई चोट के निशान थे। सिर से भी खून निकल रहा था।अचेतावस्था में खून से लतपथ अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पहुंचाया गया, चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के सभासद बेटे विष्णु यादव ने थाने में तहरीर देकर पिता की धारदार हथियार से हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166407