search

मुजफ्फरपुर में 5.31 करोड़ से उठा रेलवे पार्किंग का ठेका, पाश मशीन से मिलेगी पर्ची

cy520520 2026-1-15 04:55:50 views 434
  

स्टेशन परिसर स्थित पार्किंग। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में नार्थ साइड में कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग (सीटीबी) के पास नए ठेकेदार कौशल बिल्डकाम कंपनी को तीन साल के लिए ई-टेंडर के माध्यम से पार्किंग का ठेका दिया गया है। 14 की रात 12 बजे से रश्मि इंटरप्राइजेज ने उनको हैंडओवर कर दिया।

उसके बाद गुरुवार यानी 15 जनवरी से नार्थ साइड की पार्किंग पूर्ण रूप से नये ठेकेदार के पाले में संचालन शुरू हो गया। लेकिन समस्तीपुर रेलमंडल ने इस नये ठेकेदार को वाहन खड़ी करने वाले यात्रियों को मैनुवल के बदले पाश मशीन से पर्ची देने का आदेश दिया है। स्टेशन परिसर में दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए नई पार्किंग दरें लागू कर दी गई हैं। ऐसे में स्टेशन आने वाले यात्रियों के लिए पार्किंग से पहले रेट लिस्ट देखना जरूरी हो गया है।

रेलवे दस्तावेजों के अनुसार 22 दिसंबर 2025 को ई-आक्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह ठेका दिया गया। पार्किंग संचालन की अवधि 15 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2029 तक निर्धारित की गई है। यानी अगले तीन वर्षों तक इसी दर के अनुसार पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। ठेके की कुल कीमत 5 करोड़ 31 लाख रुपये से अधिक तय की गई है।
पार्किंग क्षेत्र का विवरण

रेलवे के अनुसार स्टेशन परिसर में पार्किंग के लिए कुल 1770.30 वर्ग मीटर क्षेत्र निर्धारित है। दोपहिया वाहनों के लिए: 482.11 वर्ग मीटर और तीन और चार पहिया वाहनों के लिए: 1288.19 वर्ग मीटर है।
मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के नार्थ साइड पार्किंग की दरें

2 घंटे तक

  • साइकिल : 10
  • दोपहिया : 15
  • तीनपहिया :15
  • चारपहिया : 25


2 से 6 घंटे

  • साइकिल: 10
  • दोपहिया: 20
  • तीनपहिया: 20
  • चारपहिया: 30


6 से 12 घंटे

  • साइकिल: 15
  • दोपहिया: 25
  • तीनपहिया: 30
  • चारपहिया: 40


12 से 24 घंटे

  • साइकिल: 20
  • दोपहिया: 30
  • तीनपहिया: 40
  • चारपहिया: 50


24 घंटे से अधिक (प्रतिदिन)

  • साइकिल : 25
  • दोपहिया : 40
  • तीनपहिया : 50
  • चारपहिया : 60


मासिक पार्किंग पास की दरें

  • साइकिल: 200
  • दोपहिया: 500
  • तीनपहिया: 750
  • चारपहिया: 1000
like (0)
cy520520Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164018