search

UP Weather Today: आगरा-गोरखपुर में शीतलहर से मिलेगी राहत, 16 और 17 जनवरी काे घने कोहरे का अलर्ट जारी

LHC0088 2026-1-15 06:56:51 views 1083
  

यूपी में तेजी से बदल रहा है मौसम। जागरण  



जागरण संवाददाता, आगरा/लखनऊ। Aaj ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। शीत लहर से कांप रहे शहरवासियों को ठंड से राहत मिलेगी। कोहरे के घनत्व और क्षेत्रफल में वृद्धि हो सकती है।

मौसम विज्ञान विभाग ने 16 व 17 जनवरी को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से मौसम खुशगवार बना रहेगा। उधर, बुधवार काे न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली और कोहरे का असर देखने को नहीं मिला।

शहर में पिछले दिनों शीत लहर के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से गलन बढ़ गई थी। सोमवार को सीजन का सबसे कम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मंगलवार की रात हवा चलती रही, जिससे बुधवार सुबह कोहरा जल्दी छंट गया।

एयर फोर्स स्टेशन पर दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई। कोहरा छंटने से धूप निकल आई। दिनभर धूप निकली, जिससे मौसम खुशगवार बना रहा। धूप सेकने के साथ ही लोगों ने जरूरी काम किए।

शाम ढलने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने से ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से गुरुवार से शीत लहर से राहत मिलेगी। सुबह कोहरा रह सकता है, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से राहत रहेगी। 19 जनवरी को बूंदाबांदी हाे सकती है।

गोरखपुर का मौसम

गोरखपुर में गुरुवार की सुबह हल्का कोहरा रहेगा। दिन में मौसम साफ रहेगा। देवरिया और बस्ती में भी सुबह कोहरा पड़ने और दिन में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

मेरठ का मौसम

शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा पड़ने की आशंका है।

कानपुर का मौसम

सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी और बाद में आसमान साफ हो जाएगा।<
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166407