search

देवरिया अवैध मजार ध्वस्तिकरण: चौथे दिन भी गुंबद के अवशेष तोड़ने का काम जारी, मलबे को देखने के लिए पूरे दिन लगी रही भीड़

LHC0088 2026-1-15 14:56:55 views 1128
  

मजार के मुख्य गुंबद के अवशेष को तोड़ते मजार कमेटी के लोग। जागरण



जागरण संवाददाता, देवरिया। बहुचर्चित मजार मामले में चौथे दिन बुधवार को भी अवैध मजार के मुख्य गुंबद के अवशेष को कमेटी के लोगों की तरफ से तोड़ने की कार्रवाई जारी रही। मलबे से मजार कमेटी के लोग सरिया, पाइप आदि निकलवाने का काम पूरे दिन करते रहे। ध्वस्त मजार के मलबे को देखने के लिए पूरे दिन यहां भीड़ लगी रही। सुरक्षा को लेकर कोतवाली पुलिस मुस्तैद रही।

गोरखपुर ओवरब्रिज के समीप स्थित अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार है। सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने इस अवैध मजार के मामले को उठाया और इसकी शिकायत शासन में की। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया और जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया। अवैध मजार को दो दिन रविवार व सोमवार को बुलडोजर व पोकलेन चला कर गिराया गया, जिसमें मजार का मुख्य गुंबद भी तोड़ा गया।

तीसरे दिन मंगलवार को भी मजार के मुख्य गुंबद के अवशेष को तोड़ा गया, रात तक इस अवशेष को कमेटी के लोग नहीं तोड़ सके। ऐसे में चौथे दिन भी सुबह से इस गुंबद के अवशेष को तोड़ने का कार्य शुरू किया गया। शाम तक यहां कार्य चलता रहा। गुंबद को इतनी मजबूती के साथ बनाया गया है कि उसे तोड़ने में मजदूरों का पसीना उतर आ रहा है। मशीनें भी जवाब दे दे रही हैं।

ओवर ब्रिज व सड़क से लोग बना रहे वीडियो
चर्चित मजार के टूटने के बाद यहां लोग दिन में पहुंच कर व रास्ते पर खड़ा होकर पहले तो देख रहे हैं, उसके बाद वीडियो बना रहे हैं। यहीं नहीं कई लोगों को वीडियो काल कर घर के लोगों को यहां का दृश्य दिखाते देखा गया। शहर के अलावा आस पास की महिलाएं बुर्का में पहुंची और क्षतिग्रस्त एरिया को देखा।

  

मजार के मलबे के बीच लोहे व छड़ को काट कर अलग करते मजदूर। जागरण

ओवरब्रिज पर भीड़ जुटी को पुलिस ने खदेड़ा
ओवर ब्रिज से गुजरते समय लोग अपना वाहन खड़ा कर क्षतिग्रस्त मजार को देखने लगे। सुबह व दोपहर में कई बार पुलिस ने भीड़ को हटाया। नहीं मानने पर पुलिस ने युवकों को खदेड़ा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और ओवरब्रिज पर ऊपर भीड़ न लगे इसे लेकर तैनात पुलिस कर्मियों को चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें- देवरिया में फर्जी तरीके से अभिलेखों में दर्ज कराया मजार का नाम, छह के विरुद्ध मुकदमा

चौथे दिन मजार पर रही चहल-पहल
मजार पर चौथे दिन चहल-पहल रही। बुर्का में यहां महिलाएं पहुंची और मजार पर इबादत की। इसके अलावा मजार में नमाज भी अदा की गई। कमेटी के लोग मजार के अंदर व बाहर साफ सफाई में लगे रहे। कमेटी के लोग मलबे के बीच से लोहे के राड व छड़ को काट कर निकाल रहे हैं जिससे उसका आगे उपयोग किया जा सके।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166484