search

CBSE Admit Card 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड यहां cbse.gov.in होगा जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

cy520520 2026-1-15 18:27:49 views 672
  

CBSE Admit Card 2026: जल्द ही जारी होगा एडमिट कार्ड।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। बता दें, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। जो छात्र इस साल बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की सहूलियत के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर छात्रों को CBSE 10th-12th Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा।
  • अब लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

परीक्षा इस दिन से होगी शुरू

सीबीएसई की ओर से 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा 17 फरवरी, 2026 से शुरू हो जाएगी। कक्षा दसवीं की पहली परीक्षा गणित विषय के लिए और अंतिम परीक्षा 11 मार्च, 2026 को विभिन्न भाषाओं के लिए आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा, कक्षा 12वीं की पहली परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी, इंटरप्रेन्योरशिप,  शॉर्टहैंड (अंग्रेजी) और शॉर्टहैंड (हिंदी) विषय के लिए और कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा 10 अप्रैल, 2026 को लिगल स्टडीज विषय के लिए आयोजित कराई जाएगी।  

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, विषयों को नाम और कक्षा आदि की जांच अच्छे से कर लें।  


यह भी पढ़ें: SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164038