search

आरा की मोनी चौधरी ने रचा नया कीर्तिमान, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को किया फतह

deltin33 2026-1-15 20:58:04 views 661
  

आरा की मोनी चौधरी ने अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो किया फतह



जागरण संवाददाता, पटना। भोजपुर जिले के आरा की कतिरा मोहल्ला में रहने वाली मोनी चौधरी ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। मोनी ने एक जनवरी 2026 को सुबह 7:40 बजे अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर/19,341 फीट) को सफलतापूर्वक फतह कर लिया।

किलिमंजारो का सर्वोच्च बिंदु उहुरू पीक कहलाता है। यह उपलब्धि उन्होंने सात दिनों के कठिन और चुनौतीपूर्ण अभियान के बाद हासिल की। इस दौरान उन्हें घने वर्षावनों, मूरलैंड, अल्पाइन रेगिस्तान और अत्यधिक ठंडे मौसम जैसी कठिन भौगोलिक व जलवायु परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।

अभियान के लिए उच्च शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता और अनुशासित तैयारी की आवश्यकता होती है, इसे मोनी चौधरी ने सफलतापूर्वक साबित किया। मोनी चौधरी वर्तमान में बिहार ग्रामीण बैंक में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।
पहले भी फतह कर चुकी हैं कई दुर्गम अभियान

मोनी चौधरी इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण पर्वतारोहण और ट्रैकिंग अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी हैं। वह 15 अगस्त 2024 को हिमाचल प्रदेश के माउंट योनम को फतह किया। अप्रैल 2025 में नेपाल का अन्नपूर्णा बेस कैंप अभियान पूरा किया।

जून 2023 में मनाली से माउंटेनियरिंग का बेसिक कोर्स किया। उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही ट्रैवलिंग और पहाड़ों का शौक रहा है। उनकी पहली यात्रा तुंगनाथ शिव मंदिर की थी, जिसने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
युवाओं के लिए प्रेरणा

मोनी चौधरी ने बताया कि पहले वह पर्वतारोहण अभियानों पर अपनी छुट्टियों में स्वयं खर्च उठाकर जाती थीं। इस बार बैंक की ओर से छुट्टी मिलने से उन्हें सहूलियत मिली, हालांकि अभियानों में होने वाला खर्च अब भी चुनौतीपूर्ण रहता है। उनका कहना है कि यदि सरकार इस तरह के अभियानों में सहयोग दे, तो वे और भी ऊंचे लक्ष्य हासिल कर सकती हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477507