search

अस्पताल के अंदर से भाग गया कुख्यात गैंगस्टर, बाहर रखवाली करती रह गई पंजाब पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी

Chikheang 2026-1-15 21:56:49 views 1218
  

गुरु नानक अस्पताल से गैंगस्टर मनी प्रिंस फरार (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब के अमृतसर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कुख्यात गैंगस्टर मनी प्रिंस के फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों अमृतसर देहात पुलिस ने थाना लोपोके के अंतर्गत मनी प्रिंस को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। इस दौरान मनी प्रिंस के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए गुरुनानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

बताया जा रहा है कि गैंगस्टर मनी प्रिंस का इलाज पुलिस की निगरानी में हो रहा था, इसके बावजूद वह चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया।

फरारी की सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मनी प्रिंस के खिलाफ तरनतारन और अमृतसर जिले में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फरारी में किसी की लापरवाही या अंदरूनी मदद तो नहीं रही। फिलहाल, पुलिस अधिकारी मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168661