search

जापानी पार्क में युवक की चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग में खूनी वारदात

deltin33 2026-1-15 23:27:20 views 1181
  

गुरुवार दोपहर प्रशांत विहार के जापानी पार्क में एक लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। गुरुवार दोपहर प्रशांत विहार थाना इलाके के जापानी पार्क में एक लड़के की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने हत्या समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के भाई और उसके दोस्तों ने लड़के पर हमला किया था।

रोहिणी जिले के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस संदीप गुप्ता ने बताया कि गुरुवार दोपहर 3:15 बजे प्रशांत विहार थाने को जापानी पार्क इलाके में एक लड़के पर चाकू से हमला होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल लड़के को पास के अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि लड़के को मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

मृतक अपने परिवार के साथ बुध विहार इलाके में रहता था। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक ने पिछले साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक और हमलावर नाबालिग हो सकते हैं, और इसकी जांच की जा रही है।
प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का शक

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक का उसी इलाके में रहने वाली एक लड़की से रिश्ता था। लड़की के परिवार को यह मंजूर नहीं था। लड़की का भाई लगातार मृतक को अपनी बहन से दूर रहने की धमकी दे रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को लड़का आरोपी की बहन के साथ जापानी पार्क में मौजूद था।

यह जानकारी मिलने पर आरोपी अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और चाकू से हमला कर फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नामजद आरोपियों के घरों पर छापेमारी की गई, लेकिन सभी अपने घरों में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। शक के आधार पर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477554