search

कैथल: अर्जुन नगर में बुजुर्ग का मिला शव, ठंड से मौत की आशंका

deltin33 2026-1-15 23:27:35 views 1075
  

कैथल: अर्जुन नगर में बुजुर्ग का मिला शव। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, कैथल। वीरवार को सुबह के समय अर्जुन नगर गली नंबर एक पास एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ईश्वर सिंह का शव मिला है। राहगीरों ने शव को देखा तो उसकी पहचान भी हो गई थी। उसी समय मृतक के स्वजन को सूचना दे दी गई थी।

स्वजन मौके पर पहुंचे। स्वजनों ने बुजुर्ग का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया। स्वजनों ने कहा कि वे पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। पुलिस ने परिवार के लोगों को शव सोंप दिया। स्वजनों ने दोपहर को बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की मौत ठंड के कारण हुई है।

बुजुर्ग के शव को देखने वाले आटो रिक्शा चालक प्रदीप ने बताया कि वह सुबह करीब आठ बजे अर्जुन नगर की गली नंबर एक में बुकिंग के लिए पहुंचा था। कुछ यात्रियों को वहां से लेकर बस स्टैंड पर भेजना था। उन्होंने देखा कि पास में एक व्यक्ति पड़ा हुआ है।

नजदीक जाकर देखा तो पाया कि वह व्यक्ति मर चुका था। उन्होंने तुरंत उसे ई-रिक्शा में डाला और स्वजन को बुलाकर उनके घर पर छोड़ आए। ठंड के कारण व्यक्ति की मौत होने का अनुमान लगाया है। वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि ईश्वर अक्सर यहां पर टहलता रहता था।

बता दें कि दो दिन पहले पूंडरी एरिया में भी एक व्यक्ति का शव मिला था। उसकी मौत का कारण भी ठंड बताया गया था। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई।

उन्हें भी ऐसे ही लोगों से सूचना मिली थी। स्वजन ने शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया। अगर इस बारे में कोई शिकायत आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477540