search

Angel Chakma हत्याकांड में फरार यज्ञराज को नेपाल से लाने के लिए एसटीएफ सक्रिय, प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू

LHC0088 2026-1-15 23:27:36 views 1151
  

देहरादून में त्रिपुरा के 24 वर्षीय छात्र एंजेल चकमा की हत्या का मामला।



जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून में त्रिपुरा के 24 वर्षीय छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित नेपाल निवासी यज्ञराज अवस्थी को देहरादून लाने के लिए पुलिस ने चौतरफा जाल बिछा दिया है।

आरोपित को लाने के लिए एसटीएफ उत्तराखंड को मैदान में उतारा गया है। एसटीएफ का सहयोग करने के लिए एसओजी की टीमें नेपाल भेजी गई हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपित की लोकेशन तो ट्रेस कर ली है, लेकिन उसे नेपाल से भारत लाने में संधि की समस्या सामने आ रही है। ऐसे में दून पुलिस ने उसके खिलाफ प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गत नौ दिसंबर को विवाद के चलते कुछ आरोपितों ने एंजेल चकमा की चाकू व कड़े से हमला कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित पांच आरोपितों को 24 घंटे में ही पकड़ लिया।

जबकि नेपाल निवासी यज्ञराज अवस्थी नेपाल फरार हो गया। आरोपित की तलाश में पुलिस की दो टीमें भेजी गईं और उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए इंटेलीजेंस को सक्रिय किया गया।

उसकी लोकेशन नेपाल में मिली। दून से पुलिस की दो टीमें नेपाल भी भेजी गईं, लेकिन पुलिस उसे नेपाल से भारत नहीं ला पाई। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए नेपाल सरकार से भी संपर्क किया गया है।

यह भी पढ़ें- एंजेल चकमा हत्याकांड: फरार यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए नेपाल में पुलिस की घेराबंदी

यह भी पढ़ें- एंजेल चकमा के स्वजन से मिले पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय, बोले- समान रक्तबंधुओं को लड़ाने वाले देश के शत्रु

यह भी पढ़ें- एंजेल चकमा हत्याकांड: फरार यज्ञराज अवस्थी पर एक लाख का इनाम, पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक मदद
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166490