search

पाकिस्तानी मरीन एजेंसी ने भारतीय नौका के साथ किया 8 लोगों का अपहरण, नो-फिशिंग जोन में जाने का आरोप

deltin55 2026-1-16 04:42:21 views 994

पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (PMSA) ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के पास से एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव को जब्त कर लिया है और उस पर सवार आठ मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है.
  


यह नाव, जिसका नाम 'नर नारायण' है और जो जूनागढ़ की है, मछली पकड़ने के लिए 25 अक्टूबर को वेरावल बंदरगाह से समुद्र में निकली थी. इस नाव को गुरुवार शाम को पाकिस्तानी मरीन एजेंसी ने पकड़ा.



गिरफ्तारी का कारण मछुआरों का IMBL के पास स्थित "नो-फिशिंग ज़ोन" में प्रवेश करना बताया गया है. भारतीय बोट ओखा बंदरगाह से निकली थी और कथित तौर पर इसी प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने के कारण पकड़ी गई.



यह भी पढ़ें: कोस्टगार्ड के लिए 20 नए पेट्रोल वेसल का काम शुरू, समुद्री सीमा की किलेबंदी होगी आसान





समुद्री सीमा उल्लंघन को लेकर पहले से ही तनाव



गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से सात मछुआरे जूनागढ़ के निवासी हैं, जबकि एक व्यक्ति महाराष्ट्र का है. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा उल्लंघन को लेकर पहले से ही तनाव है. 


like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: graphics card pcie slot Next threads: legend play casino
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
155359