भाजपा पूर्व विधायक के चचेरे भाई का फंदे से लटका मिला शव
जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। आलापुर थाना के खतमीपुर गांव में चकमार्ग के बगल संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। मृतक अरविंद भाजपा की पूर्व विधायक अनीता कमल का चचेरा भाई अरविंद था। शुक्रवार की सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक अरविंद विवाहित था जिसकी पत्नी पुनीता थीं उसके पांच माह की एक बच्ची भी है। बताया जाता है कि अरविंद कुछ नशा भी करता था। मृतक के शरीर पर हल्की-फुल्की चोट के निशान से खून बह रहा था।
प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इधर पूर्व विधायक अनीता कमल ने मृतक को अपना चचेरा भाई बताते हुए घटना पर दुख जताया है। |