search

यूपी के जालौन में बड़ा हादसा, ट्रक पलटने से 5 लोग दबे, ननद-भाभी सहित 3 की मौत

Chikheang 2026-1-16 16:56:50 views 1098
  



जागरण संवाददाता, जालौन। यूपी के जालौन में भीषण हादसा हो गया। ट्रक पलटने से पांच लोग दब गए जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मरने वालों में दो महिलाएं और एक ट्रक ड्राइवर है।


जालौन जिले के एट थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर झांसी–कानपुर नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। ग्राम जखोली निवासी अनंतराम की बहन लौंगश्री (45) पत्नी स्वर्गीय बलवान अपनी बेटी वंदना (20) के साथ मकर संक्रांति के अवसर पर मायके आई थीं। शुक्रवार को लौटने के लिए लौंगश्री, अनंतराम की पत्नी माया देवी (65) और नाती अरमान सिंह (18) गांव के बाहर नेशनल हाईवे के किनारे किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान झांसी की ओर से कानपुर जा रहा प्याज से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित हो गया। ट्रक सीधे हाईवे किनारे खड़े लोगों की ओर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि माया देवी और उनकी ननंद लौंगश्री की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि वंदना और अरमान गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक पलटने से उसके चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान नहीं हो सकी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168661