search

कानपुर में बर्रा-7 मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक-बीम की ढलाई शुरू, दो भागों में तैयार होगा 61 मीटर लंबा और 25 मीटर चौड़ा बीम

cy520520 2026-1-16 17:27:31 views 1006
  



जागरण संवाददाता कानपुर। कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-2 सीएसए और बर्रा-8 स्टेशन के बीच दो हिस्सों में तैयार हो रहा है। इसके तहत बर्रा-7 स्टेशन के लगभग 4.50 किमी. लंबे एलिवेटेड सेक्शन के पहले ट्रैक-बीम की ढलाई बुधवार से शुरू हुई।

मेट्रो की ओर से जारी सूचना के अनुसार ढलाई निर्माणाधीन बर्रा-7 मेट्रो स्टेशन में की गई। इस ट्रैक-बीम की लंबाई लगभग 61 मीटर और चौड़ाई लगभग 25 मीटर है, जिसे दो भागों में तैयार किया जाना है।

बर्रा-7 मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए पहले एल-बीम कास्ट करने के बाद अब ट्रैक-बीम की ढलाई का काम शुरू हुआ है। ट्रैक बीम मेट्रो रेल प्रणाली की रीढ़ की हड्डी की तरह होता है, जो सुरक्षा, स्थिरता को सुनिश्चित करता है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164148